7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांप ने काटा देवास जिला अस्पताल में मौत, हक जताने पहुंच गई दूसरी पत्नी, फिर जमकर हंगामा

Dewas snakebite death: मध्य प्रदेश के देवास जिला अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया जब एक ही शव के लिए दो-दो दावेदार पहुंच गए। पहले परिजन और फिर दूसरी पत्नी के बीच विवाद में पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप।
2 min read
Google source verification
dewas Snakebite death case

Dewas Snakebite Death Case: देवास जिले के चापड़ा स्थित श्याम नगर निवासी 45 वर्षीय श्रवण नाथ की सांप के काटने से मौत के बाद जिला अस्पताल में शव को लेने मचा हंगामा। (फोटो सोर्स: patrika creative)

Dewas Snakebite Death:चापड़ा स्थित श्याम नगर निवासी 45 वर्षीय श्रवण नाथ की सांप के डंसने से एक व्यक्ति की मौत बाद सोमवार को जिला अस्पताल में विवाद की स्थिति बन गई। एक महिला ने खुद की पत्नी बताते हुए शव के लिए दावा किया वहीं मृतक के परिजनों ने भी शव के लिए दावा किया। दावे के बीच अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। स्थिति यह हुई कि मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप कराया और विवाद शांत को शांत करवाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम घर में अंधेरा होने के दौरान श्रवण नाथ को सांप ने डंस लिया। उसे वाहन से जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में ही रुक परिजनों ने उसकी फोन पर झाड़-फूंक भी करवाई। हालांकि देवास जिला अस्पताल पहुंचने पर रात करीब 9 बजे डॉक्टरों ने जांच के बाद श्रवण को मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के दौरान पहुंच गई दूसरी पत्नी

सोमवार सुबह ऋवण की बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान परिजन भी पहुंचे। वहीं इंदौर से पहुंची एक महिला ने खुद को मृतक की पत्नी बताते हुए शव पर अपना अधिकार जताया। जबकि दूसरी ओर मृतक के भाई और पहली पत्नी के परिवार ने इसका विरोध किया। जबकि महिला ने दावा किया कि श्रवण नाथ ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की थी और अंतिम संस्कार का अधिकार उसी का है। उसने शव उसे सौंपने की मांग की। वहीं, मृतक के भाई और पहली पत्नी के परिवार के लोग शव को गांव ले जाने पर अड़े रहे। विवाद के चलते कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बनी रही।

पुलिस की समझाइश के बाद भाई को सौंपा शव

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद शव मृतक के भाई को सौंप दिया गया, जो अंतिम संस्कार के लिए उसे चापड़ा ले गए। जहां सोमवार को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पहली पत्नी का हो चुका है निधन

मृतक के भाई ने बताया कि श्रवण नाथ की पहली शादी सोनी बाई से हुई थी। उनके तीन बेटियां और एक बेटा हैं। कुछ साल पहले सोनी बाई का निधन हो गया था।

दूसरी पत्नी से विवाद की बात आई सामने

परिजनों के अनुसार, पहली पत्नी की मौत के बाद एक सामाजिक कार्यक्रम में श्रवण नाथ की मुलाकात अंगूरी बाई से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और मंदिर में वरमाला पहनाकर वे साथ रहने लगे। अंगूरी बाई इंदौर के देपालपुर क्षेत्र के चमेली देवी इलाके में रहती है। श्रवण नाथ अक्सर उनसे मिलने इंदौर जाते थे। परिजनों का कहना है कि चार-पांच दिन पहले श्रवण नाथ अंगूरी बाई को लेने इंदौर गए थे। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद वह अकेले ही चापड़ा लौट आए।