
Kannod कन्नौद के लिए निकले दोस्तों की लाशें मिलीं- Source Patrika.com
Dewas- एमपी में दुखद हादसा हुआ। दो दोस्त कन्नौद के लिए साथ निकले पर घर नहीं पहुंचे। बुधवार रात को ही परिजनों ने उनकी तलाश शुरु कर दी। रातभर पुलिस और परिजन परेशान होते रहे। इधर गुरुवार को सुबह दुख भरी सूचना आई। दोनों दोस्त जिंदा नहीं मिले। पुलिस को करीब 10 किमी के अंतराल में दोनों की लाशें बरामद हुईंं। बताया जा रहा है कि तेज बारिश Rain के दौरान उफनते नाले में दोनों युवक बह गए थे। प्रदेश के देवास जिले में यह हादसा हुआ। बता दें कि इलाके में जोरदार बारिश हुई थी।
नाले के जबर्दस्त बहाव में उनकी बाइक ठहर नहीं सकी और बह गई
तेज बारिश के कारण कन्नौद-सतवास मार्ग पर नाला उफन गया था। इसके बाद भी बाइक पर सवार दोस्तों ने उसे पार करने का प्रयास किया। नाले के जबर्दस्त बहाव में उनकी बाइक ठहर नहीं सकी और बह गई। दोनों युवक भी नाले में ही बह गए। नाले में बहे दोनों युवकों के शव गुरुवार सुबह बरामद किए गए।
परिजनों ने बताया कि दोनों युवक एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। बुधवार शाम को वे एक साथ कार्यालय से घर के लिए बाइक पर निकले। रास्ते में कन्नौद-सतवास मार्ग पर उफनते नाले में गिरकर हादसे का शिकार हो गए।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कन्नौद निवासी अमित शर्मा (24) और धर्मेंद्र सिंह राठौड़ (26) के रूप में हुई है। दोनों बुधवार को पीपलकोटा स्थित कार्यालय में काम करने के बाद शाम को बाइक से कन्नौद के लिए निकले थे।
कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि देर रात तक दोनों युवक घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पिपलानी गांव से सूचना मिली कि दो युवक नाले में बह गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रातभर चले अभियान के दौरान सबसे पहले युवकों की बाइक बरामद हुई।
खोज अभियान के दौरान धर्मेंद्र सिंह राठौड़ का शव घटनास्थल के पास नाले में मिला। वहीं अमित शर्मा का शव बहाव के साथ करीब 10 किलोमीटर दूर गोलपुरा क्षेत्र से बरामद किया गया। दोनों शवों को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई की गई और इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सतवास भेज दिया गया।
Published on:
25 Jun 2026 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
