
son kills father over property dispute, घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस (source- patrika)
Dewas Father Murder Case: मध्यप्रदेश के देवास जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। घर में विवाद होने की सूचना पर जब भतीजा और उसकी पत्नी घर पहुंचे तो आरोपी चाचा को दादा की हत्या करते देखा। भतीजा और बहू के घर पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम चपलासा में मंगलवार को पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। संपत्ति विवाद के बीच बेटे द्वारा अपने ही पिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार डायल-112 पर ग्राम चपलासा में विवाद की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फरियादी आशीष गोस्वामी ने बताया कि उसके दादा माधवपुरी गोस्वामी ने करीब 8 वर्ष पहले अपनी संपत्ति तीनों पुत्रों में बराबर बांट दी थी। उसके पिता और छोटे चाचा का निधन हो चुका है, जबकि बीच वाले चाचा जगदीशपुरी गोस्वामी के साथ दादा रहते थे।
आरोप है कि जगदीशपुरी गोस्वामी शराब पीने का आदी है और कोई काम-धंधा नहीं करता। आशीष ने बताया कि जगदीशपुरी के पुत्र पवनपुरी ने उसे सूचना दी कि उसके पिता और दादाजी के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही वह अपनी पत्नी अर्चना के साथ मौके पर पहुंचा, जहां उसने देखा कि जगदीशपुरी गोस्वामी अपने पिता माधवपुरी गोस्वामी पर चाकू-उस्तरे से हमला कर रहा था। दोनों को देखकर आरोपी हथियार लेकर मौके से फरार हो गया।
जब आशीष और उसकी पत्नी अंदर पहुंचे तो माधवपुरी गोस्वामी खाट पर लहूलुहान पड़े थे। उनके गले पर गंभीर चोट थी और अत्यधिक रक्तस्राव हो चुका था। जांच करने पर उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने आरोपी जगदीशपुरी गोस्वामी को हिरासत में ले लिया है।
Updated on:
21 Jul 2026 09:44 pm
Published on:
21 Jul 2026 09:44 pm
