भोपाल

एमपी में नेशनल हाईवे पर 747 किमी लंबाई में लगेगा जाम, ट्वीट से खलबली

MP Congress- गेहूं खरीदी में व्यापक गड़बड़ी के आरोप, इसके विरोध में 7 मई को प्रदेश में चक्काजाम आंदोलन का ऐलान, कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में 747 किमी क्षेत्र में हाईवे जाम किया जाएगा

2 min read
May 05, 2026
National Highway Chakkajaam News- Demo Pic

MP Congress- एमपी में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी चल रही है। इसमें कई अव्यवस्थाओं की बात सामने आ रही है। कांग्रेस भी गेहूं खरीदी में व्यापक गड़बड़ी के आरोप लगा रही है। इसके विरोध में 7 मई को प्रदेश में चक्काजाम आंदोलन का ऐलान भी किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि इस दिन प्रदेश में 747 किमी क्षेत्र में हाईवे जाम किया जाएगा। इस संबंध में कांग्रेस नेता लगातार ट्वीट कर रहे हैं जिससे आमजन यात्रा को लेकर परेशान भी हो रहे हैं। इधर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में भी गेहूं खरीदी पर चर्चा हुई। सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रदेशभर में गेहूं की खरीदी की जा रही है। सीएम के मुताबिक प्रदेशभर में अभी तक 41 लाख मीट्रिक टन गेंहू उपार्जित किया जा चुका है। खरीदे गए गेहूं का 6520 करोड़ का भुगतान भी किसानों को किया जा चुका है। 14 लाख 70 हजार किसानों की बुकिंग हुई है।

प्रदेशभर में किसान असंतुष्ट हैं और सरकारी रवैए पर आक्रोश जता रहे हैं। कई जगहों पर प्रदर्शन भी किया जा रहा है। सोमवार को भी राजधानी के पास किसानों ने जगह जगह टोली बनाकर प्रदर्शन किया। भोपाल सीहोर रोड़ फंदा जोड़ पर किसानों ने जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए।

ये भी पढ़ें

मैं आज नेता नहीं… केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया भावुक ट्वीट

मध्यप्रदेश कांग्रेस किसानों के इस गुस्से को भुनाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। एमपी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि राज्य में किसानों के साथ सरासर अन्याय हो रहा है। इसके विरुद्ध मध्यप्रदेश कांग्रेस आगे आई है। राज्य कांग्रेस और किसानों द्वारा गेहूं खरीदी में गड़बड़ी के विरोध में चक्काजाम आंदोलन किया जाएगा।

एमपी कांग्रेस का यह बड़ा आंदोलन होगा। इसके अंतर्गत मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया जाएगा।
7 मई गुरुवार को सुबह 11 बजे से यह चक्काजाम आंदोलन शुरु होगा। इससे प्रदेश के करीब 11 जिले प्रभावित होंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर 747 किमी क्षेत्र में चक्काजाम की योजना है।

कांग्रेस द्वारा इंदौर, खलघाट, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना आदि जगहों पर कार्यक्रमों की भी घोषणा

बताया जा रहा है कि इंदौर से लेकर ग्वालियर, मुरैना तक नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। कांग्रेस द्वारा इस दौरान इंदौर, खलघाट, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना आदि जगहों पर कार्यक्रमों की घोषणा भी की गई है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर प्रस्तावित चक्काजाम की तैयारियों में लगी है। आंदोलन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोशल मीडिया पर अपील भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

भोपाल से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को किया डायवर्ट, 30 अप्रेल तक बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें
Updated on:
05 May 2026 03:46 pm
Published on:
05 May 2026 03:42 pm
Also Read
View All