भोपाल

Train service : 24 अगस्त तक इस रूट की 13 ट्रेनें रद्द, बुकिंग टिकट पर मिलेगा पूरा रिफंड

train service affected by maintenance : 24 अगस्त तक करीब 16 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इस रूट पर जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों से टिकट बुकिंग कराए थे उन्हें शत प्रतिशत राशि रिफंड करा दी जाएगी।

2 min read
Aug 22, 2019
northwestern railway jaipur all women station

भोपाल. मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश के बाद लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटें की देरी से चल रहीं। रेल मंडल में हबीबगंज, भोपाल, इटारसी, हरदा, खिरकिया स्टेशनों से गुजरने वाली पटरियों पर मेंटेनेंस का काम तेजी से चल रहा। जिसकी वजह से 24 अगस्त तक करीब 13 ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

इस रूट पर जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों से टिकट बुकिंग कराए थे उन्हें शत प्रतिशत राशि रिफंड करा दी जाएगी। मंडल पीआरओ आईए सिद्दीकी के मुताबिक जबलपुर में पटरियों को बदलने का काम अगले दो माह तक जारी रहेगा।

गाडी संख्या___निरस्त गाडिय़ां____________प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त

01705_____बांद्रा से जबलपुर स्पेशल्___________24 अगस्त
02194_____जबलपुर से तिरुनेलवेली स्पेशल______22 अगस्त
02193_____तिरुनेलवेली से जबलपुर स्पेशल______24 अगस्त
12122______संपर्क क्रांति एक्स______________22 व 24 अगस्त

12160______अमरावती एक्सप्रेस_____________22 अगस्त
12159______अमरावती-जबलपुर एक्स.__________23 अगस्त
51671______इटारसी-सतना एक्सप्रेस___________23 अगस्त
51672______सतना से इटारसी एक्स.___________23 अगस्त

01702_____हरिद्वार से जबलपुर स्पेशल_________22 अगस्त
12121______संपर्क क्रांति एक्स.______________ 23 अगस्त

02194_____जबलपुर से तिरुनेलवेली स्पेशल______22 अगस्त

12188_____सीएसटी से जबलपुर गरीबरथ एक्स.___22 अगस्त
01706_____जबलपुर से बांद्रा स्पेशल___________22 अगस्त

बाढ़ में 10 दिनों में 25 की मौत

प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण 10 दिनों में भोपाल, सीहोर, अशोकनगर,गुना राजगढ़ विदिशा, रायसेन जिले में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से कुछ लोग रपटे में बह गए थे तो कुछ नदी में आई बाढ़ के कारण डूब गए तो कुछ नदी में नहाते समय डूब गए। जानकारी के मुताबिक अशोकनगर में 2, गुना में 4, रायसेन में 3,विदिशा में 3 सीहोर में 3, राजगढ़ में 8, भोपाल में 2 लोग की मौत हो गई है।

Published on:
22 Aug 2019 10:09 am
Also Read
View All