भोपाल

रेलवे का मेगा ब्लॉक, 4 से 27 मई तक तक डायवर्ट रहेंगी ये 10 ट्रेनें, देखें List

Indian Railway: रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए प्रस्थान से पूर्व अपनी ट्रेन की सही स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
2 min read
Apr 28, 2026
Indian Railway
Indian Railway (Photo Source - Patrika)

Indian Railway: मई माह में अगर ट्रेन से यात्रा की प्लानिंग बना रहे हैं तो ट्रेनों के शेड्यूल को लेकर थोड़ी पता कर लीजिए, क्योंकि जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली 10 ट्रेनें डायवर्ट रहेंगी। बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए किए जा रहे इस कार्य के चलते भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 10 प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में अस्थाई रूप से बदलाव किया गया है। यह निर्माण कार्य 4 मई से लेकर 27 मई तक चलेगा, इसके चलते इंदौर-पटना, ताप्ति गंगा और लोकमान्य तिलक- गोरखपुर जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित होंगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए प्रस्थान से पूर्व अपनी ट्रेन की सही स्थिति की जांच अवश्य कर लें। मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए अपनी यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वॉयरी सिस्टम ऐप, रेलवे हेल्प डेस्क या नजदीकी स्टेशन से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

इन 10 ट्रेनों का बदला रूट

  • गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 16 और 23 मई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी
  • गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस 18 और 25 मई को परिवर्तित मार्ग
  • गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 13, 15, 17, 19, 20, 22, 24, 26, 27 मई
  • गाड़ी संख्या 11060 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस 14, 16, 18, 21, 23, 25 मई
  • गाड़ी संख्या 11055 छपरा- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25 मई
  • गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26 मई
  • गाड़ी संख्या 19045 सूरत-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 03, 04, 06, 07, 08, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24, 25 मई
  • गाड़ी संख्या 19046 थावे-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26, 27 मई
  • गाड़ी संख्या 19321 इंदौर- पटना एक्सप्रेस 09, 16, 23 मई
  • गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 18 और 25 मई

प्रभावित हो सकती है टाईमिंग

जानकारी मिली है कि मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ ट्रेनों के निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकते हैं। इसके साथ ही कई अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव होने की संभावना है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले NTES या रेलवे पूछताछ सेवा से ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, अपने बोर्डिंग स्टेशन और समय की जानकारी अपडेट रखें, किसी भी बदलाव के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन से संपर्क करें।

Updated on:
28 Apr 2026 10:40 am
Published on:
28 Apr 2026 10:40 am