भोपाल

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 10 IPS के ट्रांसफर..

Transfer: सीएम मोहन यादव के निर्देश पर कटनी-दतिया एसपी को हटाने जाने के बाद जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट..।
2 min read
Jun 01, 2025
BHOPAL NEWS
IPS TRANSFER। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Transfer: मध्यप्रदेश में रविवार देर शाम सीएम मोहन यादव के बड़ा एक्शन लेने के कुछ देर बाद ही मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। मध्यप्रदेश में 10 IPS के ट्रांसफर किए गए हैं। इस लिस्ट में सीएम के निर्देश के बाद हटाए गए कटनी और दतिया के एसपी व चंबल रेंज के आईजी-डीआईजी की जगह नए अफसरों की पोस्टिंग कर दी गई है। कटनी में सीएसपी ख्याति मिश्रा व उनके तहसीलदार पति के बीच हुए विवाद के बाद सीएम मोहन यादव ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की थी।

10 IPS के ट्रांसफर

जो आदेश जारी हुआ है उसके मुताबिक सचिन कुमार अतुलकर को चंबल रेंज का नया आईजी बनाया गया है। वहीं सुनील कुमार चंबल रेंज के डीआईजी बनाए गए हैं। इसी तरह अभिनव विश्वकर्मा को कटनी एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं दतिया एसपी की जिम्मेदारी सूरज वर्मा को दी गई है। इसके अलावा प्रमोद वर्मा को पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन से पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन बनाया गया है। सुशांत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वी) पुलिस मुख्यालय भोपाल, चंद्रशेखर सोलंकी पुलिस महानिरीक्षक विसबल इंदौर रेंज से पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन बनाए गए हैं। कुमार सौरभ को उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक (अजाक) पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। वीरेन्द्र कुमार को पुलिस अधीक्षक दतिया से सहायत पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल और अभिजीत रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।

Updated on:
01 Jun 2025 10:24 pm
Published on:
01 Jun 2025 10:24 pm