भोपाल

ट्विशा शर्मा केस; SIT की जांच से नाखुश CBI, दोबारा मांगी केस डायरी

twisha sharma case updates : ट्विशा शर्मा केस में जांच करने वाली एसआईटी की केस डायरी व्यवस्थित न होने से सीबीआई ने नाराजगी जताई है, सीबीआई ने दोबारा से केस डायरी पुलिस से मांगी।

2 min read
May 26, 2026
twisha sharma case cbi unhappy with sit investigation

twisha sharma case cbi investigation: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में जांच करने वाली पुलिस और एसआईटी टीम की बड़ी खामी उजागर हुई है। सीबीआई ने मामले की जांच कर रही एसआईटी (SIT) की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि SIT अभी तक केस डायरी पूरी नहीं कर पाई है और जब सीबीआई ने एसआईटी से केस डायरी मांगी तो केस डायरी अधूरी व अव्यवस्थित पाई गई। जिसे लेकर सीबीआई नाखुश है और पुलिस से व्यवस्थित केस डायरी मांगी है। अब पुलिस और एसआईटी दोबारा से केस डायरी को व्यवस्थित करने में जुटी है।

सीबीआई ने पुलिस कमिश्नर से की बात- सूत्र

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक केस डायरी व्यवस्थित न मिलने के कारण नाखुश सीबीआई ने पुलिस कमिश्नर से भी चर्चा की है। बताया जा रहा है कि SIT ने अभी तक केस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड पूरी तरह तैयार नहीं किए हैं, जिसके कारण ट्विशा शर्मा की मौत की जांच की गति और दिशा दोनों पर ही सवाल उठ रहे हैं।

सीबीआई ने पति-सास पर दर्ज किया दहेज मृत्यु का मामला

सीबीआई ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में भोपाल पुलिस की FIR को री-रजिस्टर किया है। सीबीआई ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच के दौरान ये भी सामने आया है कि पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह ट्विशा के मायके पक्ष से 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।

रविवार को दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, फिर अंतिम संस्कार

इससे पहले रविवार को दिल्ली से आई स्पेशल टीम ने ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया था। करीब तीन घंटे तक भोपाल के एम्स में ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम चला और पोस्टमार्टम के बाद ट्विशा का शव परिजनों को सौंपा गया। जिसके बाद परिजनों ने रविवार शाम को भोपाल के भदभदा घाट पर ट्विशा का अंतिम संस्कार किया था।

12 मई को हुई थी मौत

31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। दिसंबर, 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है। नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है। मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ट्विशा के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस: क्राइम रिक्रेशन के शांत खड़ा रहा पति समर्थ , लैपटॉप-मोबाइल से खुलेगा राज
Published on:
26 May 2026 07:53 pm
Also Read
View All