
Twisha Sharma Case- देशभर में चर्चित रहे भोपाल के टि्वशा शर्मा केस में सास गिरिबाला सिंह ने भोपाल की कोर्ट से एक बार फिर जमानत मांगी है। गिराबाला सिंह और उनका बेटा समर्थ सिंह दो जून से जेल में बंद हैं। मंगलवार 21 जुलाई को जमानत पर फैसले की उम्मीद थी, लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने सुनवाई नहीं की। अब बुधवार को सुनवाई हो सकती है।
एक्ट्रेस और मॉडल टि्वशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में जेल में बंद सास रिटायर्ड जज और उनका बेटा समर्थ सिंह दो जून से भोपाल की सेंट्रल जेल में बंद है। गिरिबाला सिंह ने एक बार फिर जमानत की अर्जी कोर्ट में लगाई थी। मंगलवार को इस पर सुनवाई होने वाली थी। एक दिन पहले सोमवार को गिराबाला सिंह ने यह अर्ची लगाई थी। मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। गिराबाला सिंह पिछले 48 दिनों से न्यायिक हिरासत में जेल में है। माना जा रहा है कि अब बुधवार को सुनवाई होगी।
गिराबाला सिंह ने जमानत के लिए कुछ बातें अपनी याचिका में कही है, जिसमें उन्होंने अपने और टिवशा के अच्छे संबंध और उनकी वॉट्सअप चैट के बारे में कहा है। साथ ही खुद की सेहत और उम्र का भी जमानत के आवेदन में उल्लेख किया है।
नोएडा की टि्वशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के वकील बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। शादी के पांच माह बाद ही 12 मई की रात को टि्वशा शर्मा की मौत कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में हो गई थी। पुलिस ने टि्वशा के माता-पिता की शिकायत पर 14 मई को गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। उसी दिन गिरिबाला सिंह ने कोर्ट से जमानत ले ली थी।
इसके बाद देशभर में यह प्रकरण चर्चा का केंद्र बन गया था. सीबीआई ने इस प्रकरण को अपने हाथों में लेते हुए 28 मई को रिमांड पर लिया था। दो जून को सीबीआई ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। तभी से दोनों भोपाल की सेंट्रल जेल में हैं और मंगलवार को एक बार फिर जमानत पर सुनवाई हो रही है। थोड़ी देर में फैसला आ जाएगा।