Giribala Singh Lawyer Quits Case: भोपाल की ट्विशा शर्मा केस में दोबारा होगा पोस्टमार्टम, फिर से सामने आया बड़ा ट्विस्ट....
Twisha Sharma Case Live Updates:एमपी में भोपाल के बहुचर्चित मामले ट्विशा शर्मा केस में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह के वकील ने बीच में ही केस छोड़ दिया। ये जानकारी अभी-अभी सामने आई है। वहीं इस पूरे मामले के दौरान मीडिया के सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली।
बता दें कि गिरिबाला सिंह की ओर से पेश हो रहे वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने अचानक केस छोड़ दिया, जिससे अब ये मामला पूरी तरह से पलटता दिखाई दे रहा है। इसी बीच हाई कोर्ट में ट्विशा शर्मा के परिवार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए। कोर्ट में सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह से जुड़ी जमानत याचिका भी वापस ले ली गई, जिससे आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
कयास लगाए जा रहे है कि अब किसी भी समय ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह सरेंडर कर सकता है। इसके लिए भोपाल कोर्ट और थानों के आसपास अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं सुनवाई के दौरान मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर गिरिबाला सिंह के वकील का रुख काफी सख्त नजर आया और उन्होंने नाराजगी जताई। पूरे घटनाक्रम ने इस केस को और भी संवेदनशील बना दिया है।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा रहस्यमयी मौत मामले में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब मीडियाकर्मियों ने आरोपी गिरिबाला से सवाल पूछने की कोशिश की। कैमरों और सवालों से घिरी गिरिबाला ने तो पूरे मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी, लेकिन उनके साथ मौजूद उनके वकील अचानक बुरी तरह भड़क गए।
पत्रकारों पर अपना आपा खोते हुए वकील ने तीखे लहजे में कहा, "व्हाट आर यू डूइंग (आप क्या कर रहे हैं)? यह कोई तरीका है? आप लोग हमें मरवाना चाह रहे हैं क्या?" मीडिया के कैमरों के सामने हुए इस अप्रत्याशित हंगामे और दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस केस की सरगर्मी को और बढ़ा दिया है।
राज्य सरकार की सिफारिश के बाद देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई ट्विशा शर्मा मौत मामले की गुत्थी सुलझाएगी। ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील आयुष तिवारी ने कोर्ट में पैरवी के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा दावा किया है। वकील ने ट्विशा और उसकी सास गिरिबाला के बीच हुई वाट्सअप चैट का हवाला दिया। इससे जाहिर होता है कि ट्विशा को ससुराल में लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे बहुत ज्यादा परेशान किया जा रहा था