
Twisha Sharma Case: भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा केस मामले में सास और जज गिरिबाला सिंह का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद गिरिबाला सोशल मीडिया पर घिरती नजर आ रही हैं। कई सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में जज सास (Twisha Sharma Case) बहू ट्विशा से ज्यादा पौधे सूखने की चिंता करती नजर आ रही हैं। लेकिन उनके चेहरे पर इस बात की रत्ती भर भी शिकन नहीं कि उनकी बहू की मौत हो चुकी है। यही नहीं इस वीडियो में सास ने ट्विशा के बारे में चौंकाने वाला बयान भी दिया है उनका कहना है कि ट्विशा एक रात उनके घर से गायब भी हुई है। वह कहां गई थी, इस बारे में कुछ नहीं पता।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मामले में सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। लोग ट्विशा शर्मा की सास के व्यवहार (mother in law behaviour) पर सवाल उठा रहे हैं कि इनके घर में मौत हुई है या ड्रामा? सास को जरा भी दुख नहीं है कि उनके घर की बहू की मौत हुई है।
दरअसल ट्विशा की मौत के बाद जजों को कॉल करने और सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ करवाने से लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी के आरोपों से घिरे ट्विशा के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्हें ट्विशा की मौत का जरा भी दुख नहीं है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने उनके घर को सील किया, तब परिवार की सबसे बड़ी चिंता पौधों के सूखने को लेकर नजर आई, न कि बहू की मौत पर।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों ने लिखा है कि घर में बहू की मौत हो चुकी है, लेकिन सास के चेहरे पर दुख की एक लकीर भी नहीं है। यही नहीं सास ने इस पूरे मामले को ड्रामा भी बताया है। जिससे सोशल मीडिया यूजर्स में नाराजगी देखी जा रही है। कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक बहू की मौत के बाद परिवार का रवैया इतना सामान्य कैसे रह सकता है।
इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उस बयान की हो रही है, जिसमें पौधों के सूखने की चिंता जाहिर की गई। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि जिस घर में मौत हुई हो, वहां सबसे पहले इंसानी संवेदनाएं दिखनी चाहिए थीं। यूजर्स लगातार पूछ रहे हैं कि क्या परिवार के व्यवहार में दिख रही यह बेरुखी किसी बड़े राज की ओर इशारा नहीं कर रही है?
वीडियो में ट्विशा की सास गिरिबाला (Twisha Sharma mother in law) ट्विशा को जिद्दी लड़की कहती नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि जब उसकी प्रेग्नेंसी कंफर्म हुई तो वह खुद को पीटने लगी। उसे बच्चा नहीं चाहिए था। उसने कहा था कि वह ऐसे नहीं जी सकती। यही नहीं ट्विशा पर उन्होंने यह भी आरोप लगाए हैं कि वह एक रात गायब तक हुई है, वह कहां गई थी पता नहीं। यही नहीं वीडियो में वो कहती नजर आ रही हैं कि शादी से पहले वह घर मिलने तक आई थी। तब कहा था कि आजकल की लड़कियां अपना घोंसला देखने आ जाती हैं। गिरिबाला ने यह भी कहा कि लेकिन इस तरह घर आना उन्हें अच्छा लगा। इसमें कोई बुराई नहीं है।
हालांकि, अब तक पुलिस की जांच जारी है और आधिकारिक तौर पर किसी भी तरह की आपराधिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटीमॉर्टम हैंगिंग इंजरी की बात सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सोशल मीडिया ट्रायल और पारिवारिक संवेदनाओं को लेकर बहस छेड़ दी है। यहां अब सवाल सिर्फ मौत का नहीं, बल्कि उस प्रतिक्रिया का भी है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।