
Twisha Sharma Case Big Update (photo:patrika Creative)
Twisha Sharma Case Big Update: कटारा हिल्स क्षेत्र में नोएडा निवासी मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला उलझता जा रहा है। 11-12 मई की रात ट्विशा फंदे पर लटकी मिली थीं। घटना के बाद से पति समर्थ सिंह फरार है। समर्थ की मां पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह अग्रिम जमानत पर हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच प्रक्रिया और प्रभावशाली लोगों की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मामला कोर्ट से लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग और सरकार तक पहुंच गया है। इधर, पुलिस ने समर्थ पर इनाम 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दिया। लुकआउट नोटिस जारी किया।
बुधवार को ट्विशा (Twisha Sharma Case Big Update) के पिता नवनिधि शर्मा व भाई मेजर हर्षित ने कोर्ट में आवेदन देकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने, शव को सुरक्षित रखने समेत परिवार के 40 लोगों की सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) की मांग की। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अनुदिता गुप्ता की कोर्ट में ट्विशा पक्ष के अधिवक्ता अंकुर पाण्डेय ने दलील दी कि शुरुआत से जांच व पोस्टमार्टम प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही हुई।
परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भरोसा नहीं और निष्पक्ष जांच के लिए दोबारा पोस्टमार्टम (Twisha Sharma Case Big Update) करना जरूरी है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बहन डॉ. राजबाला सिंह ए्स भोपाल व पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद थीं। डॉक्टरों पर दबाव डालकर पीएम रिपोर्ट बनवाई।
उधर, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा, शुरुआती जांच (Twisha Sharma Case Big Update) में मामला हत्या के बजाय आत्महत्या का लग रहा। गले पर मिले निशान और बेल्ट के निशानों का मिलान किया गया है। आरोपी पति समर्थ के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। एसआइटी हर एंगल से जांच कर रही है। दूसरे पोस्टमार्टम पर पुलिस को कोई आपत्ति नहीं है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेकर मुख्य सचिव, डीजीपी को पत्र लिख निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं। सात दिन के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। एफआइआर (Twisha Sharma Case Big Update) की धाराओं, आरोपी पति की गिरफ्तारी, पासपोर्ट जब्ती, सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और फोरेंसिंक जांच की जानकारी भी मांगी है। परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
खाद्य आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया से चर्चा में कहा है कि रिटायर्ड जज गिरिबाला को उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष पद से हटाने वरिष्ठ अफसरों से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। बताया जाता है कि गंभीर मामलों (Twisha Sharma Case Big Update) इस्तीफा या फिर हटाने की प्रक्रिया की जाती है।
वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मामले (Twisha Sharma Case Big Update) की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है। सीएम और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Published on:
21 May 2026 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
