Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले से जुड़ा एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसने मामले सस्पेंस बढ़ा दिया है।
Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल ' ट्विशा शर्मा मौत मामले' में अब हर घंटे नया अपडेट सामने आया है। ट्विशा के पति समर्थ ने अपनी जमानत याचिका वापस लेकर सरेंडर करने का फैसला लिया है। वहीं, दूसरी तरफ ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह की जमानत को रद्द कराने भोपाल पुलिस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अब ट्विशा शर्मा से जुड़ा एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसने मामले सस्पेंस बढ़ा दिया है। यह एक ब्यूटी पार्लर का सीसीटीवी वीडियो जिसमे ट्विशा शर्मा दिखाई दे रही है। (MP News)
ट्विशा शर्मा के सुसराल वाले सीसीटीवी वीडियो के बाद शुक्रवार को एक नया सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौत से करीब 3 से 4 घंटे पहले का ट्विशा का सीसीटीवी सामने आया है। यह वीडियो भोपाल स्थित एक ब्यूटी पार्लर का है। बताया जा रहा है कि ट्विशा से यहां 3 से 4 घंटे बिताए थे। इसके बाद 12-13 मई की रात ट्विशा की मौत हो गई। बता दें कि, पुलिस ने इस सीसीटीवी वीडियो पर संज्ञान लेते हुए इसे भी अपनी जांच में शामिल करने का फैसला लिया है। वीडियो में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि ट्विशा का हावभाव बिलजुल सामान्य लग रहा है। उनके चेहरे पर किसी भी प्रकार का तनाव या डिप्रेशन दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में इस नए वीडियो ने ट्विशा की मौत फिर एक बार सस्पेंस ला दिया है।
मामले में आरोपी पूर्व जज और ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह ने कुछ दिन पहले बताया था कि घटना वाले दिन ट्विशा ब्यूटी पार्लर गई थी। अब नया वीडियो सामने आने के बाद ससुराल पक्ष के दावा सही साबित हुआ है।
बता दें कि गिरिबाला सिंह की ओर से पेश हो रहे वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने अचानक केस छोड़ दिया। इसी बीच हाई कोर्ट में ट्विशा शर्मा के परिवार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए। कोर्ट में सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह से जुड़ी जमानत याचिका भी वापस ले ली गई। अब ताजा मिली जानकारी के अनुसार, समर्थ सिंह जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पहुंच गया है। हालांकि, कोर्ट ने समर्थ के सरेंडर को अस्वीकार करते हुए उन्हें भोपाल में सरेंडर करने को कहा है। उनके वकील सौरभ सुंदर के मुताबिक समर्थ सिंह यहां आत्मसमर्पण करने आए हैं और वे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के समक्ष एक आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। (MP News)