भोपाल

Twisha Sharma Case: आज भी खड़ा है ट्वीशा की शादी का मंडप, बगीचे में गड़ा मिला मड़वा

Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्वीशा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम अंतिम संस्कार किया गया लेकिन इसी बीच मामले से जुड़ी ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो बेहद भावुक कर देने वाली है।
2 min read
May 24, 2026
CBI summons Samarth Singh's brother as well in the Twisha case
CBI summons Samarth Singh's brother as well in the Twisha case

Twisha Sharma Case: भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्वीशा शर्मा मामले में रविवार का दिन सभी की आंखें नाम कर देने वाला साबित हुआ। भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में एक्ट्रेस और पूर्व मिस पुणे रही ट्वीशा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम अंतिम संस्कार किया गया लेकिन इसी बीच मामले से जुड़ी ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो बेहद भावुक कर देने वाली है। बताया जा रहा है कि जिस जगह ट्वीशा की शादी का मंडप आज भी लगा हुआ है। बता दें कि, ट्वीशा शर्मा की मौत के मामले में उसके पति समर्थ सिंह और उसकी सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आज भी लगा है शादी का मंडप, सामने आई तस्वीर

ट्वीशा शर्मा और समर्थ सिंह की शादी 12 दिसंबर 2025 को हुई थी। इसके पांच महीने के बाद ट्वीशा की मौत हो गई। अब ट्वीशा से जुड़ी भावुक तस्वीर सामने आ रही है। यह तस्वीर समर्थ सिंह के घर के बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस मंडप में ट्वीशा और समर्थ की शादी हुई थी वह आज भी घर के बगीचे में लगा हुआ है। वैसे तो हिंदू रीती-रिवाज के अनुसार सवा महीने के अंदर मंडप को निकाल दिया जाता है लेकिन पांच महीने बाद भी मंडप वैसा ही लगा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ट्वीशा ने अपने परिजनों को बताया था कि गिरिबाला और उनका परिवार बिना किसी ज्योतिषी सलाह के कोई भी काम नहीं करता है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि शादी के समय गाड़ा जाने वाला मड़वा आजा भी वह मौजूद है। मंडप को बांस से बनाया गया है।

यहां समझे पूरा मामला

31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है। नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है। मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है।

इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ट्विशा के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Updated on:
25 May 2026 05:41 pm
Published on:
24 May 2026 10:36 pm