भोपाल

ट्विशा केस: अंतिम मेडिकल रिपोर्ट पर टिका पूरा केस, वकील का बड़ा खुलासा

Twisha Sharma death case - अधिवक्ता ने कहा कि मामले का पूरा दारोमदार अब दिल्ली एम्स रिपोर्ट पर, सीबीआई भी कर रही इंतजार

2 min read
Jun 17, 2026
Twisha Sharma
Twisha Sharma ट्विशा शर्मा- Photo source Patrika.com

Twisha Sharma- भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा Twisha Sharma संदिग्ध मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत ने आरोपी पति समर्थ सिंह और पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों न्यायिक रिमांड 14 दिन और बढ़ाई है। ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह की 14 दिनों की पिछली रिमांड अवधि खत्म होने के बाद दोनों की वर्चुअल पेशी की गई। भोपाल केंद्रीय जेल से वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीबीआई की विशेष मजिस्ट्रेट शोभना भालावे के समक्ष पेश किया गया था। इस बीच पीड़ित पक्ष के वकील का अहम बयान सामने आया है। उनका कहना है कि केस का पूरा दारोमदार अब दिल्ली की अंतिम मेडिकल रिपोर्ट पर है। यही कारण है कि सीबीआई भी बेसब्री से इसका इंतजार कर रही है।

पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेरफेर के आरोप

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा केस में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के फैसले के बाद ट्विशा का दोबारा पोस्टमॉर्टम हुआ है। मृतका के परिजनों ने पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेरफेर की आशंका जताई थी। इसमें मौत का कारण फांसी लगना बताया गया था।

ट्विशा के पिता की याचिका पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने 23 मई को दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश दिया था। कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया पूरी की।

Twisha sharma ट्विशा शर्मा

हाई-प्रोफाइल ट्विशा डेथ केस की हकीकत सामने लाने में यह रिपोर्ट काफी महत्वपूर्ण है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी भी नई दिल्ली स्थित एम्स से ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान मंगलवार को सीबीआई ने अदालत को यह सूचित भी किया कि अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

सीबीआई के साथ ही पीड़ित पक्ष के वकील अंकुर पांडे ने भी इसकी पुष्टि की

ट्विशा डेथ केस में दूसरी पीएम रिपोर्ट कितनी अहम है, यह तथ्य सभी संबंधित पक्ष जानते हैं। सीबीआई के साथ ही
पीड़ित पक्ष के वकील अंकुर पांडे ने भी इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले का पूरा दारोमदार अब दिल्ली एम्स की अंतिम मेडिकल रिपोर्ट पर ही टिका है।

इधर सूत्रों के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर मिले जख्मों के निशानों पर अहम बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक निशान ऐसे नहीं हैं जिससे किसी की मौत हो जाए। बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट में ऐसी कोई बात नहीं कही गई जिससे ये साबित हो सके कि ट्विशा शर्मा का कत्ल हुआ है।

Updated on:
17 Jun 2026 01:29 pm
Published on:
17 Jun 2026 12:38 pm