Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की डेथ मिस्ट्री अब तक सुलझ नहीं सकी। इस मामले में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है....
Twisha Sharma investigation: फिल्म एक्ट्रेस ट्विशा डेथ मिस्ट्री का मामला उलझता जा रहा है, इसके साथ ही जस्टिस फॉर ट्विशा का दायरा भी बढ़ रहा है। इसमें बड़ी हस्तियां भी जुड़ गईं और उसकी मौत पर सवाल उठाए हैं। फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि उसके पास हुनर था, अलग जीवन बिताने की काबिलियत रखती थी, फिर वह आत्महत्या क्यों करेगी। उधर, ट्विशा की सास और परिवार के अन्य सदस्यों का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें कई गंभीर बातें कहीं जा रही हैं। लेकिन इसके प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है।
ट्विशा शर्मा की डेथ मिस्ट्री में दोबारा पोस्टमार्टम पर फैसला नहीं हो सका। 12 मई को मौत 10वें दिन भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका। भोपाल एम्स में रखा शव डिकम्पोज होने लगा है। कोर्ट के आदेश के बाद भी कटारा हिल्स पुलिस -80 डिग्री वाले डीप फ्रीजर नहीं जुटा सकी। इस बीच समर्थ सिंह व पिता नवनिधि शर्मा दोनों ही हाईकोर्ट पहुंचे। नवनिधि ने सास पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द कराने याचिका लगाई। 30 हजार का इनामी आरोपी समर्थ अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचा। भोपाल कोर्ट ने जमानत याचिका रद्द की थी।
हाईकोर्ट में आज इस मामले पर सुनवाई होगी। नवनिधि की याचिका 25 मई को सुनी जाएगी। गुरुवार को पुलिस ने पूर्व जज गिरीबाला को बयान देने के लिए तीसरा नोटिस दिया है। वहीं, खाद्य विभाग ने गिरीबाला को उपभोक्ता आयोग के जज पद से हटाने के संबंध में आयोग से रिपोर्ट मांगी है। इधर, देर रात गृह विभाग में अफसर जुटे और इस मामले में गहन चर्चा में जुटे रहे।
बीते दिन ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने सास पूर्व जिज गिरीबाला के संपर्क किए गए मोबाइल नंबरों की कॉल लिस्ट जारी की है। दावा किया, सास ने केस को दबाने के लिए ऊंचे संपर्कों का फायदा उठाने प्रभावशाली लोगों को कई कॉल किए। उन्होंने सभी नंबरों की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकलवाने की मांग की।
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ट्विशा और उसके परिवार के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश की बेटी की मौत के बारे में जानकर वह परेशान हैं, मध्यप्रदेश सरकार सही निष्पक्ष जांच करे और न्याय दिलाए। पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र करने में निष्पक्ष तरीके से कार्य और परिजनों के बयान लिए जाने चाहिए।
भाजपा सांसद व एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा कि विवाहित महिलाओं के साथ इस तरह से होने की बात सुनकर तकलीफ होती है। ट्विशा के साथ काम कर चुकीं फिल्म एक्ट्रेस श्वेता वर्मा ने कहा कि वह मजबूत और ऊर्जा से भरी हुई थी, वह आत्महत्या नहीं कर सकती। यही बात मिसेज यूनिवर्स रहीं माधुरी पटले ने ट्विशा के आत्महत्या के एंगल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वह हुनरमंद थी, फिल्म से लेकर कार्पोरेट वर्ल्ड में काम कर चुकी थी। उसके लिए आत्मनिर्भर बनकर जिंदगी जीना आसान था फिर मौत का रास्ता क्यों चुनेगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सास पूर्व जिला जज गिरीबाला की बहू ट्विशा 12 मई को फंदे पर लटकी मिली। पुलिस पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के हवाले से आत्महत्या बताया। शरीर पर चोटों पर जवाब मांगते हुए मायका पक्ष ने हत्या बताई। पिता नवनिधि शर्मा ने मांग की दोबारा पोस्टमार्टम हो। बुधवार को कानूनी बाध्यताओं के कारण कोर्ट ने अनुमति नहीं दी। इस बीच सास ने कहा, ट्विशा नशा करती थी। कटारा हिल्स पुलिस की जांच पर सवाल उठे। पुलिस की सबसे बड़ी नाकामी यह रही कि 10 दिन में आरोपी पति समर्थ को गिरफ्तार नहीं कर सकी। अब तक सास गिरीबाला के बयान भी नहीं लिए। पुलिस ने कहा, गिरीबाला जांच में सहयोग नहीं कर रहीं।