twisha sharma death case- त्विशा शर्मा केस ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक हलचल मचा दी है...। त्विशा की बहन ने मंगलवार को अनेक आरोप लगाए...।
twisha sharma death case- भोपाल के कटारे हिल्स क्षेत्र में हुई पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में उसका पति समर्थ सिंह अब भी फरार है और पांच दिनों बाद भी त्विशा का अंतिम संस्कार के लिए शव अस्पताल की मॉर्चुरी में इंतजार कर रहा है। ट्विशा के परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम दिल्ली में कराने की मांग की है। इस बीच, नोएडा में रह रही ट्विशा की सगी बहन नैना शर्मा का बड़ा आरोप सामने आया है, उसने कहा है कि मेरी बहन की यह सोची-समझी हत्या है। मेरी बहन बहुत ही बोल्ड लड़की थी और वो सभी को मोटिवेट करती थी, वो आत्महत्या जैसा कदम उठा ही नहीं सकती है। इधर, ट्विशा के ससुराल वाले इसे सुसाइड बताया है।
ट्विशा की बहन नैना ने मंगलवार को दोपहर में कुछ नेशनल चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं उसकी बहन और बचपन की सहेली हूँ। हम दोनों एक ही जान थी और इस व्यक्ति ने मेरी जान ले ली। नैना ने कहा कि जो सीसीटीवी सामने आए हैं, उसमें देखने पर नजर आता है कि त्विशा के पास एक हेडफोन है जो उसके भाई ने उसे गिफ्ट किया था।
नैना ने कहा कि ट्विशा खुद को मार नहीं सकती। शादी के बारे में उसने 2021 में कहा था कि नैना, मुझे एक जिंदगी चाहिए, मुझे शादी करनी है, मुझे बच्चा चाहिए। उसके साथ जो कुछ भी हो रहा है, वह बहुत गलत है। मेरी बहन, वह, ऐसा नहीं कर सकती।
नैना ने कहा कि सीसीटीवी में दिख रहा है कि जिस तरह से मेरी बहन को खींचा जा रहा है, उसे देखकर तो मुझे अपनी आँखों पर यकीन नहीं हो रहा। मेरी बहन कोमा में है। अगर आप उसका चेहरा देखें, तो उसका पेट फूला हुआ है। ऐसा लगता है जैसे उसके पेट में पानी भर गया हो। शरीर का वज़न बढ़ता जा रहा है। यह मौत के बाद की स्थिति है।
फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक उसके पूरे शरीर पर जानलेवा चोटें हैं। यदि आप उसकी सास गिरिबाला को देखें, तो वह अपने कमरे से एक बैग लेकर बाहर निकली और हाथ में एक काली चीज़ है, जो रस्सी जैसी दिखती है, मुझे पक्का नहीं पता, लेकिन वहां कोई चीज़ जरूर है। और मैं प्रशासन से पूछना चाहती हूं कि ये तीन लड़के या दो लड़के, जिनमें से एक हमारा अपराधी है, मेरी बहन का अपराधी। इन दो लड़कों पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया?
नैना ने कहा कि यह साइकोलाजीकल ब्रेकडाउन है। मैं समझ सकती हूँ कि मानसिक रूप से कोई इतना टूट चुका है कि उसका संपर्क ही टूट गया। मैं दूसरे शहर में रहती हूँ, हम बात नहीं कर पाते थे। आरोपी समर्थ एक क्रिमिनल लॉयर है। उसकी पढ़ाई में साइको-एनालिसिस शामिल है। उसने और उसकी माँ ने मेरी बहन को मानसिक रूप से पहले तोड़ा और फिर उसे मार डाला। यह एक सोची-समझी हत्या है। यह एक दिन में नहीं हो सकती।
नैना ने आगे कहा कि एक और बात मैं मैं उजागर करना चाहती थी कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उन्हें भोपाल को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है। ट्विशा के परिजन दिल्ली में पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं।
त्विशा की बहन नैना शर्मा ने ससुराल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनकी बहन ऐसी नहीं थी वो किसी तरह की ड्रग नहीं लेती थी। वह सुलझी हुई लड़की थी। यदि उनके पास कोई प्रूफ है तो सबूत दें। सास तो पूर्व न्यायाधीश रह चुकी हैं, पति वकील हैं। वे सबूत दें। मेरी बहन कई शहरों में रही है, यदि ऐसा होता तो ये सब परिवार को जानकारी होती।
ट्विशा एक मॉडल रह चुकी है और तेलुगु फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुकी है। वो मिस पुणे रह चुकी है। कई एड फिल्मों में भी काम किया है। उसकी एक शार्ट मूवी भी है। ट्विशा ने एमबीए किया और जर्मनी की कंपनी में नौकरी भी की।
12 दिसंबर 2025 को ट्विशा की शादी भोपाल में सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह के बेटे वकील समर्थ सिंह के साथ हुई थी। एक मैट्रिमोनियल साइट से उनका रिश्ता जुड़ा था। 12 मई को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ट्विशा के घरवालों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। ससुराल पक्ष ने दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। परिवार का दावा है कि शव के हाथ और कान पर चोट के निशान थे। जिससे हत्या की आशंका है। परिवार का यह भी आरोप है कि हत्या के बाद सबूतों से छेड़छाड़ की गई और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट भी सवालों के घेरे में है। यह भी आरोप है कि बेटी की मौत के दो दिन बाद पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई। जबकि सास गिरिबाला को अग्रिम जमानत शुक्रवार को ही मिल गई थी। परिवार ने गिरिबाला पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने रसूख का इस्तेमाल किया। इधर, सेवानिवृत्त जज गिरिबाला ने इन आरोपों से इनकार किया है।