भोपाल

twisha case : बच्चा छीनकर ट्विशा को पागल बना देने की थी साजिश, सीबीआई ने खोला बड़ा राज

twisha sharma case : ट्विशा ने मानसिक रूप से टूट जाने का दे दिया था हिंट, परिवार रिश्ते बचाने में जुटा था
2 min read
Aug 19, 2026
twisha sharma had given a hint of a mental breakdown
twisha sharma case - file photo (SOURCE-PATRIKA FILE)

twisha case : एक्ट्रेस व मॉडल ट्विशा शर्मा के भोपाल के बहुचर्चित केस में सीबीआइ ने चार्जशीट प्रस्तुत कर दी है जांच में यह सामने आया है कि ट्विशा का अपनी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह से भरोसा पूरी तरह से खत्म हो गया था। उसने मानसिक रूप से टूट जाने का हिंट भी दे दिया था। गर्भपात का फैसला उसी की एक कड़ी है, क्योंकि उसे लगता था कि जन्म लेने के बाद वे बच्चा छीन लेंगे और उसे पागल घोषित करवा देंगे। पति और सास मिलकर यह साजिश कर सकते हैं, इस संबंध में ट्विशा ने अपनी भाभी से कहा था।

12 मई को ट्विशा शर्मा की भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। मौत से पहले ट्विशा ने अपने पिता से पैसे मंगाए और पार्लर चली गई थी। सीबीआइ की चार्जशीट में भी इसका जिक्र है। इसमें कहा गया है कि ट्विशा जब घर लौटी तो सास व पति लॉन में थे। उसने बात करने की कोशिश की तो उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया।

उपेक्षा से पूरी तरह टूट गई थी ट्विशा

घटनावाली रात में भी पति समर्थ सिंह ने ट्विशा को खूब अपमानित किया। चार्जशीट में सीबीआइ ने कहा है, दोनों अभियुक्तों की ओर से लगातार मानसिक क्रूरता के कारण ट्विशा के पास अपनी जिंदगी खत्म करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

भाभी से यह दावा किया कि पति व सास उसे पागल बना देना चाहते हैं

सीबीआइ ने अपनी रिपोर्ट में ट्विशा व उसकी भाभी राशि अबरोल के बीच चैट का उल्लेख किया है। इसमें ट्विशा ने जेठानी को बांझ बनाने की बात लिखी थी। ट्विशा शर्मा को अपने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह द्वारा उसे पागल बना देने की साजिश करने की भी आशंका थी। उसने अपनी भाभी से यह दावा किया था कि पति व सास उसे पागल बना देना चाहते हैं। इसलिए ड्रग्स के आरोप लगाए।

गर्भपात इसलिए करवा रही

ट्विशा शर्मा ने एक चैट में लिखा था, गर्भपात इसलिए करवा रही है क्योंकि डर है कि बच्चे के पैदा होने पर यह उसे छीन लेंगे और उसे पागल घोषित करवा देंगे। ट्विशा ने साफ शब्दों में कहा कि बच्चा छीनकर वे मुझे पागल बना देंगे।

ट्विशा के साथ बहुत क्रूरता की गई

पीड़िता ट्विशा शर्मा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने CBI द्वारा चार्जशीट सौंपने के बाद कहा कि हालांकि दस्तावेजों की अभी भी समीक्षा की जा रही है लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि ट्विशा के साथ बहुत क्रूरता की गई थी। CBI ने गहन जांच के लिए कोर्ट से अनुमति भी मांगी है।

Updated on:
19 Aug 2026 07:30 am
Published on:
19 Aug 2026 07:30 am