
Twisha Sharma Case: (Photo Source - Patrika)
twisha sharma case : ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस में अभी केवल 2 आरोपी हैं- पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर इनकी संख्या बढ़ सकती है। सीबीआई अन्य कई सफेदपोश लोगों की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उनकी जांच में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पति और सास के कई मददगार रहे हैं। इसलिए सीबीआइ ने भोपाल जिला कोर्ट में चालान तो पेश कर दिया है, लेकिन अभी जांच बंद नहीं की है। कोर्ट से आगे की जांच की अनुमति भी मांगी है।
केस को प्रभावित करने सहित अन्य विषयों पर जांच की बात
ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील अंकुर पांडे का कहना है, अभी कई पहलुओं की जांच की जानी आवश्यक है। कई सवाल अभी भी अधूरे हैं। अधिवक्ता अंकुर पांडे ने कहा कि इस पर उनके क्लाइंट केस को प्रभावित करने सहित अन्य विषयों पर जांच की बात कर रहे हैं। हालांकि सकारात्मक बात यह है कि सीबीआइ ने अग्रिम जांच की अनुमति मांगी है।
जांच अधिकारियों ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह के लैपटॉप की जांच के लिए पासवर्ड और वॉयस सैंपल की मांग कोर्ट से की है। वहीं, ट्विशा के आइफोन और उनके ससुराल के सीसीटीवी फुटेज की फोरेंसिक रिपोर्ट आना बाकी है। इसलिए पूरक चालान का रास्ता अभी खुला हुआ है।
आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह अभी जेल में ही हैं। सास और पति पर अभी दहेज हत्या और आत्मघाती कदम उठाने के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज है।
अधिवक्ता अंकुर पांडे के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आए सबूतों के आधार पर कुछ और लोगों की भूमिका की जांच की जा सकती है और जरूरत पडऩे पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। वहीं, मामले में बचाव पक्ष का कहना है, केस पर जिस तरह के दावे किए जा रहे थे, वह सही नहीं निकले हैं। अब चार्जशीट का विस्तृत अध्ययन कर आगे का रास्ता तय करेंगे।
Updated on:
19 Aug 2026 06:51 am
Published on:
19 Aug 2026 06:51 am
