18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन से पहले बहनों को बड़ा तोहफा, 39वीं किस्त में मिलेंगे 1750 रुपए

MP Ladli Behna Yojana- मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त बुधवार 19 अगस्त को खाते में आएगी...। सीएम मोहन यादव मैहर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Aug 18, 2026

MP Ladli Behna Yojana

MP Ladli Behna Yojana- लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त बुधवार को जारी की जाएगी। (फोटो- ग्रोक)

Ladli Behna Yojna: मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना इस बार भी 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। बुधवार 19 अगस्त को सीएम मोहन यादव बहनों के खाते में 1750 रुपए डालेंगे। इधर, मोहन कैबिनेट ने इस योजना का वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक निरंतर संचालन के लिए 16 हजार 326.47 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार 18 अगस्त को मैहर जिले में होने वाले कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की किस्त सिंगल क्लिक पर खाते में भेज देंगे। इस बार खाते में 1500 रुपए तो आएंगे कि 250 रुपए अतिरिक्त शगुन के रूप में भेजे जाएंगे। रक्षाबंधन से पूर्व लाडली बहनों के खाते में इस बार 1750 रुपए आएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि भविष्य में ये 250 रुपए मुख्य किस्त में ही जोड़ दिए जाएंगे। यह डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे खाते में डाले जाएंगे। यह अब तक की 39वीं किस्त होगी, जो रक्षाबंधन से पहले खाते में डाली जाएगी।

दो हजार करोड़ बंटेंगे

इस बार 39वीं किस्त के रूप में 1500 रुपए कुल 1835.46 करोड़ रुपए से अधिक और रक्षाबंधन का विशेष शगुन 250 रुपए के कुल 312.83 करोड़ रुपए से अधिक की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। जून 2023 से योजना की शुरुआत से लेकर अगस्त 2026 तक कुल 39 किस्तों के जरिए लाभार्थी लाडली बहनों के खाते में अब तक 63 हजार 248 करोड़ रुपए की सहायता खाते में डाली जा चुकी है। जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए राज्य सरकार ने 23,882.81 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया था।

2031 तक जारी रहेगी योजना

इधर, मोहन कैबिनेट ने मंगलवार 18 अगस्त को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को 2030-31 तक जारी रखने का फैसला किया है। इसके लिए 1 लाख 14 हजार 365 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वालंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023, लागू की गई थी। योजना के प्रावधानों के अनुसार लाभार्थी महिलाओं को प्रत्येक माह 1500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि को उनके डीबीटी सक्रिय खाते में प्रदाय किया जा रहा है। वर्तमान में लाड़ली बहना योजना अन्तर्गत लगभग 1.27 करोड़ महिलाएं लाभान्वित की जा रही हैं।

मैहर में क्या-क्या कार्यक्रम

मैहर जिले में बुधवार को सीएम मोहन यादव 256 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने वाले हैं। वे मां शारदा लोक परियोजना के पहले चरण के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। लगभग 775 करोड़ रुपए लागत की है परियोजना। पहले चरण के जोन-1 में करीब 59 करोड़ रुपए के काम प्रस्तावित हैं। 8.95 करोड़ के कामों का भी भूमिपूजन किया जाएगा।

लाडली बहना योजना में शामिल होने के लिए पात्रता