भोपाल

ट्विशा शर्मा केस: रातभर करवटें बदलता रहा समर्थ सिंह, थाने में बिना कूलर के नहीं आई नींद, पानी के लिए भी तरसा

Twisha sharma case - हाईकोर्ट के दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश पर आज अमल, आरोपी पति की थाने में गुजरी रात

2 min read
May 24, 2026
Twisha sharma

Twisha sharma case - ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में हाईकोर्ट के दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश पर आज अमल किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली एम्स की टीम भोपाल आ चुकी है। रविवार को सुबह टीम ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। मामले में अब सुप्रीम कोर्ट की एंट्री भी हो गई है। देश की शीर्ष अदालत सोमवार को इस केस की सुनवाई करेगी। ट्विशा शर्मा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने दावा किया है कि कटारा हिल्स थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर पूर्व जज गिरि बाला सिंह की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) में मिला है और घटना के बाद दोनों लगातार संपर्क में थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरि बाला सिंह और उनके परिवार से ठीक तरीके से पूछताछ नहीं की गई और उन्हें काफी समय दिया गया, जिससे सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका बढ़ गई है। इस बीच ट्विशा शर्मा के आरोपी पति समर्थ सिंह से पुलिस अधिकारी पूछताछ में लगे हैं। कटारा हिल्स थाने में उसकी रात गुजरी, बिना कूलर के वह ढंग से सो भी नहीं सका। समर्थ सिंह को बोतलबंद पानी तक नहीं मिल सका। उसे थाने का ही पानी पीना पड़ा।

ट्विशा का बर्ताव बदल गया था

ये भी पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस: किस बात पर हुआ झगड़ा, आरोपी पति समर्थ सिंह से पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान समर्थ सिंह ने बताया कि प्रेग्नेंसी की बात सामने आने के बाद से ही ट्विशा का बर्ताव बदल गया था। बेंगलुरु जाने की बात पर दोनों में विवाद हुआ और इसके बाद संबंधों में कुछ खटपट बनी रही।

खुद को बचाने के लिए पुलिस को भ्रमित कर रहा

हालांकि, पुलिस समर्थ सिंह के सभी बयानों का मर्म परख रही है। अधिकारियों का मानना है कि वह खुद को बचाने के लिए पुलिस को भ्रमित कर रहा है, सही जानकारी नहीं दे रहा है।

गर्मी के कारण अच्छे से नींद नहीं ले सका

ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह पुलिस रिमांड पर है। उसे कटारा हिल्स थाने में रखा गया है। भीषण गर्मी में समर्थ सिंह को बिना कूलर के रात बितानी पड़ी। वह रातभर करवटें बदलता रहा, गर्मी के कारण अच्छे से नींद नहीं ले सका।

बोतलबंद पानी भी नहीं मिला

लक्जरी जीवन जीने के आदी समर्थ सिंह को थाने में बेहद बुरे हालात में रहना पड़ रहा है। थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि उसकी बेचैनी साफ नजर आ रही है। समर्थ सिंह के लिए बिना एसी, कूलर के रहना कठिन है। उसने बोतलबंद ठंडा पानी की डिमांड की थी जोकि पूरी नहीं हो सकी। समर्थ सिंह, थाने का ही पानी पीने को मजबूर है।

ये भी पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस: मां पलंग पर चढ़ीं, मैंने ट्विशा को ऊपर उठाया… पुलिस पूछताछ में बोला पति समर्थ सिंह
Published on:
24 May 2026 10:55 am
Also Read
View All