भोपाल

सास गिरिबाला को गिफ्ट देना चाहती थी ट्विशा, मौत वाले दिन किया था ऑर्डर

Twisha Sharma Case Update: मौत वाले दिन ट्विशा(त्विषा) ने सास के लिए एक गिफ्ट ऑर्डर किया था। ऑर्डर किया गया गिफ्ट ट्विशा की मौत के तीन दिन बाद गिरिबाला सिंह के घर पहुंचा।
2 min read
Jun 06, 2026
Twisha Sharma mobile and laptop were not even sealed
Twisha Sharma Death Case: गिरिबाला और समर्थ की न्यायिक हिरासत बढ़ी (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Death Case: मध्यप्रदेश समेत देशभर में बहुचर्चित मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच एंजेंसियों को हाथ लगे तथ्यों से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिससे यह पूरा मामला और अधिक रहस्मय होता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में एक 'गिफ्ट' की जानकारी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि, मौत वाले दिन यानि 12 मई को ट्विशा ने अपनी सास गिरिबाला सिंह के लिए ऑनलाइन एक गिफ्ट ऑर्डर किया था। ट्विशा की मौत के तीन दिन बाद वो गिफ्ट गिरिबाला सिंह के घर पहुंचा।

मौत से पहले सास के लिए ट्विशा ने ऑर्डर की ये चीज

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सास गिरिबाला सिंह ने जांच एजेंसियों के सामने अपने और ट्विशा के रिश्तों की जानकारी दी। गिरिबाला सिंह ने बताया कि 'मेरे और ट्विशा के रिश्तें सामान्य थे। वह अक्सर मुझे पेंटिंग करने के लिए प्रोत्साहित करती थी। उसने 12 मई को मेरे लिए एक ड्राइंग किट ऑर्डर की थी लेकिन उसकी मौत के बाद 15 मई को वह पार्सल घर पहुंचा।'

ट्विशा के मौत वाले दिन क्या हुआ…?

जांच एजेंसियों को दिए गए बयान में समर्थ सिंह ने बताया कि, ' 12 मई की सुबह में जिम गया और ट्विशा ने घर पर ही योग किया। अम्मा (गिरिबाला सिंह) कोर्ट चली गई थीं और मैं भी अपने काम से बाहर चला गया। दोपहर के बाद ट्विशा घर के नजदीक के पार्लर गई और शाम करीब 6 बजे वापस लौटी। इस दौरान मैं घर आ चुका था। कुछ देर बाद में ईको पार्क टहलने चला गया था। मेरे जाने के कुछ देर बाद ट्विशा भी वहां पहुंची, लेकिन हम दोनों एक दूसरे से मिल नहीं पाए। शाम 7 बजे एक ही पार्क से हम दोनों अलग-अलग रास्तों से घर लौटे। रात करीब 8 बजे के आसपास मैं, ट्विशा और अम्मा तीनों ने साथ बैठकर खाना खाया। उसके बाद कुछ देर टीवी देखा। 9 बजे के बाद सभी अपने-अपने कमरों में चले गए।

ट्विशा की मां का आया फोन फिर चला मौत का पता

समर्थ ने बताया कि बाद में ट्विशा की मां का फोन आया था। उसे ढूंढते हुए जब छत पर गया तो वह फंदे पर लटकी मिली। शव देखकर समर्थ ने नौकर प्रमोद झारिया और अपने मौसेरे भाई स्वराज को बुलाया था।

16 जून तक जेल में रहेंगे मां-बेटे

ट्विशा शर्मा की डेथ मिस्ट्री में सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को सीबीआई कोर्ट ने 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया। रिमांड खत्म होने पर 2 जून को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां सीबीआइ ने दोबारा उनकी रिमांड नहीं मांगी।

Updated on:
06 Jun 2026 04:57 pm
Published on:
06 Jun 2026 04:57 pm