भोपाल

ट्विशा का बेफिक्र अंदाज लूट रहा दिल, समर्थ के साथ शादी की खुशियों का वीडियो वायरल

Twisha Sharma wedding Video:: 5 मिनट के शादी के ट्रेलर वीडियो में ट्विशा-समर्थ की खुशियां देख भावुक हो रहे लोग, उठा रहे सवाल इस खूबसूरत रिश्ते का दर्दनाक अंत आखिर कैसे?
2 min read
May 22, 2026
Bhopal Police Statement Regarding the Accused Samarth Singh in the Twisha Sharma Case
Bhopal Police Statement Regarding the Accused Samarth Singh in the Twisha Sharma Case

Twisha Sharma wedding Video: भोपाल की 33 वर्षीय बहू ट्विशा शर्मा की शादी का एक ट्रेलर वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पांच मिनट से कुछ लंबा ये वीडियो एक दस्तावेज है ट्विशा और समर्थ की खुशियों का। हर तरफ खुशियां, हंसते चेहरे, डांस और मस्ती करते रिश्तेदारों के साथ ही दोस्तों कु चुहल, परिवार की भावुक बातें और नई जिंदगी शुरू करने का उत्साह। लेकिन अब यही वीडियो लोगों को खुश कर रहा है और अफसोस मनाने का कारण भी बन गया है। क्योंकि 5 मिनट का ये वीडियो और 5 महीने चली शादी का बंधन एक ऐसे मोड़ पर आकर टूट गया है, जहां अब दोनों परिवार मायूस हैं और कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं।

जीजू कोर्ट में होंगे, लेकिन घर में तो ट्विशा दीदी ही रहेगी जज

वीडियो में एक पल ऐसा भी आया जब रिश्तेदार मजाक करते हैं। जीजू कोर्ट में वकील होंगे, लेकिन घर पर तो ट्विशा दीदी ही जज होंगी। उस वक्त आसपास खड़े लोग हंस रहे होते हैं। ट्विशा मुस्करा रही होती है। हल्की-फुल्की ये बातें कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर दर्द बनकर घूमती नजर आ रही हैं।

किसी फिल्म की आ रही याद

ट्विशा की शादी का ये वीडियो ट्रेलर किसी फिल्म सा नजर आ रहा है। खूबसूरत लाइटिंग, भावुक कर देने वाला बैकग्राउंड म्युजिक, परिवार की बातें और ट्विशा की खिलखिलाहट वीडियो को जीवंत बनाती है। एक सीन ऐसा भी है जिसमें वह मजाक करते हुए पंडित जी से कह रही हैं, पंडित जी छोड़ दो उसको… पूरा फुटेज पंडित जी ही खाने वाले हैं क्या? शादी मुझसे करनी है, आपसे नहीं।

ट्विशा का बेफिक्र अंदाज लूट रहा दिल

वीडियो में ट्विशा का बेफिक्र अंदाज दिल को छू लेता है। जब उनसे पूछा जाता है कि शादी के बाद सबसे ज्यादा किस चीज को मिस करेंगी, तो वे पहले तो भावुक हो जाती हैं और कहती हैं मेरे मॉम-पापा और अपना कमरा।

लेकिन अगले ही पल वो माहौल को कुछ हल्का करते हुए हंस पड़ती हैं और कहती हैं अब समर्थ को उसके कमरे से बाहर निकलना होगा।

सहमी-सहमी हमारी लड़की ट्विशा

एक और सीन जो ट्विशा के परिवार के सदस्यों का है। वे कहते हैं, हमारी लड़की तो हमेशा सहमी-सहमी रहती है, इस पर ट्विशा तुरंत हंसती हैं और इसका विरोध करती हैं। वीडियो में उनके चेहरे की मुस्कान और परिवार के साथ उनकी सहजता अब लोगों को और ज्यादा भावुक कर रही है।

खूबसूरत रिश्ते का इतना दर्दनाक अंत

लेकिन खुशहाल दिखने वाली इस कहानी का अंत कुछ इस तरह और इतना दर्दनाक होगा, ये तो किसी ने भी नहीं सोचा था, खुद ट्विशा और समर्थ ने भी। 12 मई को ट्विशा शर्मा भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में मृत पाई गई। इसके बाद उनके परिवार ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दहेज, मृत्यु, क्रूरता और दहेज निषेध प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। प्रथम दृष्टि से की गई जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला कहा है। लेकिन अब मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी भी मिल चुकी है।

Updated on:
22 May 2026 03:00 pm
Published on:
22 May 2026 03:00 pm