भोपाल

तीन राज्यों के युवा विधायकों का जमावड़ा आज से एमपी में, जानें वजह

Two days legislators conference : मध्य प्रदेश में आज राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के 60 से ज्यादा विधायक, युवा विधायक सम्मेलन में होंगे शामिल...
2 min read
Mar 30, 2026
MP Assembly 2026
MP Assembly 2026(photo:patrika)

Two days legislators conference in MP : राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र-6) के अंतर्गत मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों का सम्मेलन 30 और 31 मार्च को मध्य प्रदेश विधानसभा में आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ आज सोमवार 30 मार्च को होगा। सम्मेलन में 45 वर्ष से कम आयु के मध्य प्रदेश के 37, राजस्थान के 13 और छत्तीसगढ़ के 13 विधायक शामिल होंगे।

लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी मजबूत करने पर मंथन आज

पहले दिन (Two days legislators conference) लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने में युवा विधायकों की भूमिका विषय पर मंथन किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी उपस्थित रहेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना और युवा जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर विचार-विमर्श करना है। सम्मेलन में युवाओं की भागीदारी और जिम्मेदारियों पर चर्चा होगी।

MP Politics: विधान सभा में तैयारियों का जायजा लेते अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर(photo: narendra singh tomar fb)

होंगे पांच सत्र

अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन (Two days legislators conference) के दौरान पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पहले दिन तीन और दूसरे दिन दो सत्र होंगे। पहले दिन लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने में युवा विधायकों की भूमिका विषय पर चर्चा होगी। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के कुलगुरु युवा विधायकों को संबोधित करेंगे।

कल 'विकसित भारत 2047- युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां' पर चर्चा

दूसरे दिन 31 मार्च को ‘विकसित भारत 2047- युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां’ विषय पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान विभिन्न सत्रों में एक्सपर्ट्स अपने विचार रखेंगे।

एमआईटी पुणे के चेयरमैन डॉ. राहुल वी. कराड भी प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। समापन समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सभी विधायक 45 वर्ष से कम उम्र के

विधानसभा सचिवालय का कहना है कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होने जा रहे इस युवा विधायक सम्मेलन (Two days legislators conference) में शामिल होने वाले सभी विधायक 45 साल से कम उम्र के हैं। इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष समेत कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। बता दें कि विधानसभा सचिवालय ने सम्मेलन में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को भी आमंत्रण भेजा था।

Updated on:
30 Mar 2026 11:35 am
Published on:
30 Mar 2026 09:19 am