भोपाल

एमपी में फिर हादसा, कटकर अलग हो गए डिब्बे, बोगियों को छोड़कर धड़धड़ाते आगे निकल गई ट्रेन

Train bogies cut in Umaria on Bilaspur Katni rail section मध्यप्रदेश में एक बार फिर रेल हादसा हुआ। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन रेलवे की घनघोर लापरवाही उजागर हो गई।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2024, 8:08 PM IST
Train bogies cut in Umaria on Bilaspur Katni rail section
Train bogies cut in Umaria on Bilaspur Katni rail section

Umaria Train Accident Train bogies cut in Umaria on Bilaspur Katni rail section मध्यप्रदेश में एक बार फिर रेल हादसा हुआ। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन रेलवे की घनघोर लापरवाही उजागर हो गई। यहां के उमरिया में रविवार को एक ट्रेन बीच से कटकर दो टुकड़ों में बंट गई। कटकर अलग हुए डिब्बों छोड़कर ट्रेन धड़धड़ाते हुए आगे निकल गई। जब ट्रेन के गार्ड को गड़बड़ी का अहसास हुआ तब उन्होंने चालकों को यह बात बताई। तब ट्रेन पीछे लौटी।

ट्रेन के कट जाने की यह घटना बिलासपुर-कटनी रेल खंड पर हुई। यहां एक गुड्स ट्रेन - मालगाड़ी के साथ यह वाकया हुआ। गुड्स ट्रेन की बोगियां बीच से कटकर अलग हो गईं। मालगाड़ी कोयले से लदी थी। अच्छी बात यह रही कि यहां से पैसेंजर ट्रेनें बंद थीं जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

रविवार को दोपहर में उमरिया जिले में उमरिया चपहा और पिपरिया के बीच गुड्स ट्रेन बीच से कट गई। मालगाड़ी के कुछ डिब्बे कटकर अलग हो गए। कटकर अलग हुए इन डिब्बों को छोड़कर ट्रेन कटनी की ओर बढ़ गई। पीछे रह गए गार्ड ने उमरिया के स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। इसके बाद आगे जा चुकी ट्रेन को वापस लाकर उसमें अलग हुए डिब्बों को जोड़कर दोबारा रवाना किया गया।

संयोगवश अभी यहां से सवारी गाड़ियां बंद होने से बड़ी दुर्घटना टल गई। उमरिया रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन का काम चल रहा है जिसके कारण पैसेंजर ट्रेन बंद कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादा लंबी हो जाने की वजह से ट्रेन के डिब्बे बीच से अलग हो गए।

Updated on:
1 Sep 2024, 8:08 PM IST
Published on: