भोपाल

अगर गलत पिन डालने से ब्लॉक हो जाए ATM कार्ड, तो इस तरह करें अनलॉक

ATM का इस्तेमाल करते समय कार्ड का गलत पिन डालने पर कार्ड ब्लॉक हो जाता है। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए हम किस तरह अपना एटीएम कार्ड अनलॉक कराने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

2 min read
news
अगर गलत पिन डालने से ब्लॉक हो जाए ATM कार्ड, तो इस तरह करें अनलॉक

भोपाल/ इन दिनों कोरोना वायरस के चलते ज्यादातर लोग अपनी जमां पूंजी बैंक से निकालने के लिए एटीएम सुविधा पर निर्भर हैं। कई लोग संक्रमण से बताव के चलते बैंक जाने से बच रहे हैं। साथ ही, शहर में कई बैंक कर्मचारियों में भी कोरोना वायरस पाए जाने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर शहर की कई शाखाओं को कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है। ऐसे में अधिकतर लोग एटीएम से ही केश ट्रांजेक्शन कर रहे हैं। पर कई बार हम एटीएम का इस्तेमाल करते समय अपने कार्ड का पिन भूल जाते हैं और गलत पिन डालने पर कार्ड ब्लॉक हो जाता है। ऐसे में कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम आपको बताते हैं कि, एटीएम कार्ड अनलॉक कराने के लिए आप क्या कर सकते हैं।


24 घंटे में ऑटोमेटिकली अनब्लॉक होगा ATM कार्ड

कई बार हमें पैसों को बहुत जरूरत पड़ती है। ऐसे में हम घबराहट में अपना चार डिजिट का कोड नंबर भूल जाते हैं और गलत पिन डाल देते हैं। दो-तीन बार गलत पिन की कमांड मिलने पर कार्ड ब्लॉक हो जाता है। ऐसे में अकसर लोग काफी परेशान हो जाते हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि, क्या करें और क्या नहीं। लेकिन ऐसी परिस्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि 24 घंटे के बाद आपका कार्ड ऑटोमेटिकली फिर से अनब्लॉक हो जाता है।

ताकि, फर्जीवाडा न हो सके

दरअसल, एटीएम में अगर कोई तीन से चार बार गलत पिन डालता है तो बैंक ऐसे कार्ड को 24 घंटे के लिए ब्लॉक कर देता है। ये व्यवस्था सुरक्षा के मद्देनजर होती है, ताकि एटीएम की मदद से कोई आपके खाते से फर्जीवाड़ा न कर सके। हालांकि, कुछ बैंक लंबे समय के लिए इसे ब्लॉक कर देते हैं। वहीं एटीएम में हुई इस गलती के अलावा अगर कार्डधारक ने जानबुझकर या गलती से कार्ड ब्लॉक कर दिया है तो अनब्लॉक करवाने के लिए बैंक को लिखित में एप्लीकेशन देनी पड़ेगी।


इस तरह मिल जाएगा नया पासवर्ड

एप्लीकेशन के साथ कार्डधारक को अपनी पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज भी देना होगा। वहीं, कई बैंक मोबाइल एप्लिकेशन, कस्टमर केयर नंबर और एसएमएस के जरिए भी यह सुविधा उपलब्ध करवाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने एटीएम कार्ड का पिन भूल गए हैं तो बेहतर यही रहेगा कि, अपने नजदीकी बैंक ब्रांच जाकर एटीएम कार्ड के नए पिन लेने के लिए आवेदन करें। ऐसा करने से आपको आपके एटीएम कार्ड का नया पासवर्ड मिल जाएगा।


तुरंत करें बैंक को सूचित

वहीं कई बार ऐसा होता है कि कार्डधारक को लगता है कि उसके बैंक खाते से फ्रॉड लेन-देन हुआ है तो ऐसे में तुरंत एटीएम को ब्लॉक करवा देना चाहिए और बैंक में नए कार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए। ऐसी स्थिति में कार्ड को अनब्लॉक करवाना नुकसानदेह हो सकता है।

Updated on:
16 May 2020 04:52 pm
Published on:
16 May 2020 04:50 pm