भोपाल

Unique Fashion Show: भोपाल में बकरों का फैशन शो, रैंप पर उतरे बकरों की लगी लाखों में बोली, देखें वीडियो

Unique Fashion Show: 177 किलो का ‘King’ बना अनोखे फैशन शो का स्टॉपर, 21 लाख में बिका बिका किंग,..

less than 1 minute read
Jun 05, 2024

Unique Fashion Show: आपने अक्सर कई तरह के फैशन शो के बारे में सुना होगा लेकिन क्या कभी बकरों का फैशन शो देखा है। जी हां भोपाल में बकरों का अनोखा फैशन शो हुआ जिसमें एक से बढ़कर एक बकरों ने रैंप वॉक किया। भोपाल के ईंटखेड़ी स्थित एक गार्डन में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस फैशन शो का स्टॉपर किंग बकरा रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे।

देखें वीडियो-

बकरों का अनोखा फैशन शो


बता दें कि 16 जून को देशभर में ईद उल-अजहा का त्यौहार मनाया जाएगा। त्यौहार को लेकर अलग-अलग जगह पर बकरों के बाजार लग रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच भोपाल में बकरों का फैशन शो किया गया। भोपाल के ईंटखेड़ी स्थित एक गार्डन में हुए इस अनोखे फैशन शो में एक से बढ़कर एक बकरे रैंप पर चले। शो का स्टॉपर किंग बकरा रहा जो 21 लाख रुपए में बिका।
यह भी पढ़ें- Girlfriend ka badla: एक्स गर्लफ्रेंड ने ऐसे लिया प्रेमी से धोखे का बदला, हर कोई दंग


21 लाख में बिका किंग

अनोखे फैशन शो में किंग नाम का बकरा सभी के आकर्षण का केन्द्र रहा। किंग नाम के इस बकरे का वजन 177 किलो है। ये खाने में काजू, बादाम, अंजीर समेत ड्राई फ्रूट्स खाता है। इसके अलावा गर्मी में उसे कूलर में रखा जाता है। इतना ही नहीं बीमारियों से दूर रखने के लिए उसे वैक्सीन भी लगाई गई है। किंग नाम के ये बकरा 21 लाख रूपए में बिका है।
यह भी पढ़ें- शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, ससुराल वाले रह गए दंग

Updated on:
05 Jun 2024 08:26 pm
Published on:
05 Jun 2024 08:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर