भोपाल

MP News- मंत्री की कॉलर पकड़कर हिसाब लेने को तैयार लोग, जीतू पटवारी के वीडियो पर खलबली

Jitu Patwari- ट्वीट करते हुए लिखा कि जनता इतनी त्रस्त है कि लोग मंत्रियों की कॉलर पकड़कर हिसाब लेने को तैयार हैं

less than 1 minute read
Mar 13, 2026
MP Congress District Presidents Risk Losing Posts Due to Poor Performance

Jitu Patwari- मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के एक मंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह सीधे खड़े ही नहीं रहते। उन्होंने मंच से लोगों से बातचीत करते हुए प्रदेश के केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट के बारे में कहा- सीधा खड़ा ही नहीं रहता। बाद में उनकी सभा में आई एक महिला ने भी मंत्री के संबंध में कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वे जब आते हैं तब बेवकूफ बनाकर जाते हैं…मैं उनकी कॉलर पकड़ने को तैयार हूं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने एक्स हेंडल पर भी यह वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार से जनता इतनी त्रस्त है कि लोग उनके मंत्रियों की कॉलर पकड़कर हिसाब लेने को तैयार हैं। जीतू पटवारी के इस वीडियो से प्रदेश के सियासती हल्कों में खलबली मच गई है। हालांकि इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया का अभी इंतजार है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपनी एक सभा में लोगों से बातचीत का वीडियो एक्स हेंडल पर पोस्ट किया। इसमें वे केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक महिला ने भी मंत्री पर जमकर भड़ास निकाली।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

वीडियो में जीतू पटवारी ने कहा-

आश्वासन आपको ऐसे देंगे… अरे बहन… तू तो मेरी बहन है…दीदी चिंता मत करो…तुलसीराम सिलावट… पहले तो सीधा खड़ा ही नहीं रहता…बोलो हां या न…तुलसीराम सिलावट झूठ बोलता है कि नहीं…

पटवारी के प्रत्युत्तर में एक महिला बोलती हैं-

आप मेरी सुनो… मैं उसकी कॉलर पकड़ने को तैयार हूं… वो जब आता है तब बेवकूफ बनाकर जाता है…आज कहेगा मंदिर बनवाउंगा दीदी…कल ये बनवाउंगा, परसों ये…हमारे बच्चों को नौकरी नहीं है…जिनके घरों में कार है…तीन मंजिला मकान है उन्हें लाडली लक्ष्मी का पैसा दिया जा रहा है…ये कैसी सरकार है…

Published on:
13 Mar 2026 05:28 pm
Also Read
View All