भोपाल

पेशाब कांड के बाद पीसीसी चीफ की राज्य सरकार को खुली चेतावनी

मध्यप्रदेश में भाजपा नेता ने आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब की थी...। शर्मसार है पूरा मध्यप्रदेश...।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2023, 12:40 PM IST
kamal1.png

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य सरकार को खुली चेतावनी दी है। कमलनाथ ने कहा है कि वें आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने का वीडियो देख बेहद दुखी हैं। यह देख रूह कांप जाती है। यह शर्मसार करने वाला मामला है। कमलनाथ ने शिवराज सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों को सरकारी संरक्षण देना बंद करें।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ तीन दिनों के लिए छिंदवाड़ा दौरे पर हैं। बुधवार को सुबह कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा है कि आज मेरा मन मध्य प्रदेश के आदिवासी भाई बहनों के अपमान की घटनाओं से बहुत दुखी है। सीधी जिले में एक आदिवासी युवक के ऊपर बीजेपी नेता के पेशाब करने का वीडियो देखकर रूह कांप जाती है। क्या सत्ता का नशा इस कदर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर चढ़ गया है कि वे इंसान को इंसान नहीं समझ रहे।

यह भी पढ़ेंः

कमलनाथ ने कहा कि यह घटना आदिवासी अस्मिता पर प्रहार है। यह घटना टंट्या मामा और बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों का अपमान है। यह घटना मध्य प्रदेश के करोड़ों आदिवासी भाई बहनों का अपमान है। मैं शिवराज सरकार को चेतावनी देता हूं कि आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों को सरकारी संरक्षण देना बंद करें। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आदिवासी समाज के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिला कर रहेगी।

तीन दिन के दौरे पर कमलनाथ

देश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार को छिंदवाड़ा पहुंचे थे। एयर स्ट्रिप पर मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा। जब कमलनाथ से छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो झूठ बोलने में माहिर हैं ही। अब वे दूसरों से भी झूठ बुलवा रहे हैं। कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट में हेराफेरी के आरोप भाजपा पर लगाए। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा हार के डर से कुछ भी करवा सकती है।

यह भी पढ़ें

Updated on:
5 Jul 2023, 12:40 PM IST
Published on: