22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक : भाजपा नेता ने आदिवासी युवक पर सरेआम की पेशाब, देखें वीडियो

सीएम शिवराज ने वीडियो वायरल होने के बाद कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए NSA लगाने के लिए कहा...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 5 Jul 2023, 2:43 PM IST

sidhi_bjp_leader.jpg

BJP MLA Representative Pravesh Shukla

सीधी. मध्यप्रदेश में एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर इसलिए और ज्यादा शर्मनाक है क्योंकि भाजपा के राज में भाजपा नेता ने ही शर्मनाक हरकत की है। मामला सीधी का है जहां एक भाजपा नेता का एक आदिवासी युवक पर पेशाब करते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में जो युवक आदिवासी युवक पर पेशाब करता दिख रहा है उसका नाम प्रवेश शुक्ला है जो कि बीजेपी एमएलए केदार शुक्ला का विधायक प्रतिनिधि है।

सीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
आदिवासी पर सरेआम पेशाब करते हुए भाजपा नेता का वीडियो सामने आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मामले पर संज्ञान लिया है और भाजपा नेता पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है-मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है, मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए ।

भाजपा ने झाड़ा पल्ला

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ट्वीट कर ये बताया है कि प्रवेश शुक्ला नाम के व्यक्ति का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- प्रवेश शुक्ला नाम के व्यक्ति का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। हर कुत्सित कृत्य जो आदिवासी समाज के विरोध में किया जाएगा, भारतीय जनता पार्टी उसका सदैव विरोध करेगी। भाजपा मप्र इस व्यक्ति के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #arrestpraveshshukla
आदिवासी युवक पर भाजपा नेता के पेशाब करने का वीडियो सामने आने के बाद पूरे देश में इसे लेकर नाराजगी सामने आई है। ट्विटर पर देश के कई दिग्गजों ने वीडियो ट्वीट कर आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार करने की मांग की है। कुछ ही देर में देखते ही देखने #arrestpraveshshukla ट्विटर पर नंबर वन पर ट्रेंड हो गया।

बीजेपी पर हमलावर हुई कांग्रेस

आदिवासी युवक पर भाजपा विधायक केदार शुक्ला के विधायक प्रतिनिधि के द्वारा पेशाब किए जाने की इस शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस पूरी तरह से भाजपा पर हमलावर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के साथ ही कांग्रेस के नेताओं ने खुद भी ट्वीट कर कर भाजपा पर इसे लेकर हमला बोला है।

कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम - डिंडौरी से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने इस शर्मनाक वीडियो को ट्वीट करते हुए एक के बाद एक दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में ओमकार मरकाम ने लिखा है- जबसे शिवराज जी की सरकार मध्यप्रदेश मे आई है, आदिवासियों के ऊपर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, शिवराज जी देख लीजिए,एक आदिवासी ग़रीब व्यक्ति के ऊपर इस तरह पेशाब करने वाला आरोपी भाजपा विधायक केदार नाथ शुक्ला का विधायक प्रतिनिधि और भाजपा नेता है। वहीं अपने दूसरे ट्वीट में ओमकार मरकाम ने ये आपकी देन है मुख्यमंत्री जी, मध्यप्रदेश और आदिवासी समाज को,मैं प्रशासन से आरोपी की गिरफ़्तारी के साथ कठोर कार्यवाही की माँग करता हूँ।

पीसी शर्मा, कांग्रेस विधायक- आदिवासी समाज को सम्मान देते,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाजपाई विधायक के विधायक प्रतिनिधि! ये आपत्तिजनक वीडियो सीधी मध्यप्रदेश का है, अमानवीय हरकत करने वाला युवक बीजेपी एमएलए केदार शुक्ला का विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला है, वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है, क्यूं? किसका संरक्षण प्राप्त है मुख्यमंत्री जी?

कांग्रेस को भाजपा का जवाब
वहीं इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। दुर्गेश केसवानी ने साफ कहा है कि कांग्रेस का मूल चरित्र ही आरोप लगाकर राजनीति करने का है। कोई भी इस तरह के कृत्य करता है तो उसकी जगह जेल है, सभ्य समाज में इन सभी चीजों की कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद मामले पर संज्ञान लेते हुए NSA की कार्रवाई को लेकर निर्देशित किया है और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

देखें वीडियो-