
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को तीन दिनों के लिए छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे। इस दौरान एयर स्ट्रिप पर कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा की। कमलनाथ ने एमपी के सीएम पर झूठ बोलने के आरोप लगाते हुए कहा कि अब वे दूसरे नेताओं से भी झूठ बुलवा रहे हैं। कमलनाथ के साथ सांसद नकुल नाथ भी थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। एयर स्ट्रिप पर मीडिया से बात करते हुए कमलना ने भाजपा पर निशाना साधा। जब कमलनाथ से छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो झूठ बोलने में माहिर हैं ही। अब वे दूसरों से भी झूठ बुलवा रहे हैं। कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट में हेराफेरी के आरोप भाजपा पर लगाए। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा हार के डर से कुछ भी करवा सकती है।
झूठ बोलने में नंबर-1
कमलनाथ ने कहा कि हाल ही में शहडोल दौरे के वक्त पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि छिंदवाड़ा की यूनिवर्सिटी का नाम राजा शंकर शाह यूनिवर्सिटी रखने से आदिवासियों का गौरव बढ़ा है। वहीं छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी परिसर में बिल्डिंग तक नहीं बन पा रही है। इस मुद्दे को लेकर कमलनाथ ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान झूठ बोलने में नंबर-1 हैं। अब मोदीजी से भी शिवराजजी ने झूठ बुलवा दिया। कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज रोजाना भूमिपूजन कर रहे हैं। हवा-हवाई बातें करने से प्रदेश की जनता अब उन्हें समझने लगी हैं।
हेरफेर के आरोप लगाए
कमलनाथ ने भाजपा पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के भी आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक में बीजेपी ने बहुत फर्जी वोट बनवाए थे और बहुत से वोटर लिस्ट से हटा दिए थे। यही कलाकारी मध्यप्रदेश में की जा रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नाथ ने कहा कि उन्हें मध्यप्रदेश की जनता पर पूरा भरोसा है। जनता प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखेगी।
तीन दिन का दौरा
कमलनाथ एवं नकुल नाथ 4 जुलाई को सुबह 10.30 बजे इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी ने उनकी अगवानी की। शाम को 5.50 बजे उनका सिद्ध सिमरिया हनुमान मंदिर जाने का कार्यक्रम हैं। शाम 6 बजे पूजा-अर्चना करेंगे। शाम 6.55 बजे शिकारपुर आगमन। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
5 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ का दोपहर 12 बजे कार से होटल करण में आगमन होगा। दोपहर 12.45 बजे शिकारपुर आगमन। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें
Updated on:
4 Jul 2023, 4:11 PM IST
Published on:
4 Jul 2023, 4:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.