भोपाल

बेहद खास है 24 जुलाई की रात, आकाश में 17 साल बाद दिखाई देगा गजब का नजारा

Saturn lunar eclipse बुधवार के दिन रात को आकाश में 17 साल बाद गजब का नजारा दिखाई देगा।

2 min read
Jul 23, 2024
Vigyan Prasarika Sarika Ghaaru Saturn lunar eclipse on the night of 24th July

Vigyan Prasarika Sarika Ghaaru Saturn lunar eclipse on the night of 24th July - बुधवार यानि 24 जुलाई 2024 की रात बहुत खास है। इस दिन एक बड़ी ही दुर्लभ घटना घटेगी। बुधवार के दिन रात को आकाश में 17 साल बाद गजब का नजारा दिखाई देगा। इस दिन खूबसूरत नीली वलय वाले शनि ग्रह को चंद्रमा पूरी तरह छुपा लेगा। इसे शनि का चंद्रग्रहण कहा जाता है जोकि दुर्लभ खगोलीय घटना मानी जाती है।

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारिका सारिका घारू ने बताया कि 24 जुलाई की रात को चंद्रमा, शनि और धरती के बीच में आ जाएगा। शनि और धरती के बीच चंद्रमा के आ जाने से ग्रहण की स्थिति बनेगी। इसे शनि के चंद्रग्रहण के रूप में जाना जाता है। भारत में इससे पहले शनि का चंद्रग्रहण 2 फरवरी 2007 में देखा गया था।

विज्ञान प्रसारिका सारिका घारू के मुताबिक भारत के अलग अलग हिस्सो में शनि का चंद्र ग्रहण 24 जुलाई की रात 12.50 बजे से लेकर रात 3.10 बजे तक देखा जा सकेगा। इस दौरान चंद्रमा, शनि के सामने से होकर गुजरेगा।

खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार 24 और 25 जुलाई की मध्य रात्रि में कुछ घंटों के लिए आसमान में यह नजारा देखा जा सकेगा।
रिसर्च के लिए खगोल विज्ञानी और एस्ट्रोनॉट इस घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शनि का चंद्र ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा अपनी शनि को ओट में छिपा लेता है। शनि के चंद्रमा के पीछे चले जाने से चंद्रमा के किनारे शनि के नीले रंग के रिंग में नजर आते हैं। इस खगोलीय घटना को लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न कहा जाता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार इसी साल अक्टूबर में एक बार फिर से शनि का चंद्रग्रहण दिखाई देगा। 14 अक्टूबर की रात फिर से शनि का चंद्रग्रहण होगा।

Published on:
23 Jul 2024 09:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर