भोपाल

गेट खोलने अनुमति का इंतजार, दो माह से अटकी सडक़.. देखें पूरा मामला!

लगातार- अंडर ब्रिज बनने के बाद बंद कर दिए गए थे गेट, अब सडक़ निर्माण में उलझन, करीब तीस हजार की आबादी है यहां

2 min read
May 28, 2018
गेट खोलने अनुमति का इंतजार, दो माह से अटकी सडक़.. देखें पूरा मामला!

भोपाल। अनुमति के इंतजार में एक सडक़ का विकास अटक गया है। कैंची छोला पर दो रेलवे फाटक के बीच सडक़ निर्माण होना है। लेकिन ये बंद हैं। इन्हें खोलने के लिए अनुमति नहीं मिल रही। ऐसे में काम एक माह से रूका पड़ा है। अब पीडब्ल्यूडी ने इस निर्माण को पूरा करने दोबारा डीआरएम से परमिशन मांगी। गौरतलब है कि भानपुरा से छोला कैंची तक करीब तीन किलोमीटर लंबी सडक़ का निर्माण साढ़े सात करोड़ रुपए की लागत से पूरा हो चुका है। छोला मैदान के मंदिर के पास रेलवे गेट बंद होने ये काम ठप पड़ा है। रेलवे फाटक के अंदर से दूसरे फाटक के बीच घनी आबादी है। अधिकारियों के मुताबिक इसे खोलने के लिए अनुमति मांगी गई जो अब तक नहीं मिल पाई है।

फाटक खोलने के लिए डीआरएम को दोबारा पत्र भेजा गया है। पहले की गई मांग को रेलवे ने सुरक्षा का हवाला देकर नकार दिया था। सडक़ निर्माण कार्य केवल यहीं होना शेष है।
-केएस यादव, सहायक इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी

हमने जब डीआरएम से रोक लगाने के मामले को लेकर बात की थी तो उन्होंने इस पर विचार करने को कहा था। जल्द ही बीच का रास्ता निकालकर सडक़ निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। हमारा उ²ेश्य जनता की सुविधा है, विभाग तरीका कोई भी अपनाए।
-आरिफ अकील, क्षेत्रीय विधायक

नरेला विधानसभा क्षेत्र में आने वाली सडक़ तो पूरी बन गई है, उत्तर विधानसभा की सडक़ का हिस्सा ही ढीली व्यवस्था का हवाला देकर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इससे लोगों में रोष बढ़ रहा है। कांग्रेस विधायक से भी लोगों ने यहां के सडक़ निर्माण को लेकर अपील की है।
-नारायण सिंह कुशवाह, रहवासी

फाटक खोलने के लिए डीआरएम को दोबारा पत्र भेजा गया है। पहले की गई मांग को रेलवे ने सुरक्षा का हवाला देकर नकार दिया था। सडक़ निर्माण कार्य केवल यहीं होना शेष है।
-केएस यादव, सहायक इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी

ये भी पढ़ें

सीपीए की जर्जर सडक़ से वाहन चालक परेशान
Updated on:
27 May 2018 07:47 pm
Published on:
28 May 2018 09:00 am
Also Read
View All