
सीपीए की जर्जर सडक़ से वाहन चालक परेशान
भोपाल/बावडिय़ा कलां। राजधानी परियोजना प्रसाशन द्वारा राजधानी में लाखों रुपए खर्च कर सडक़ों का विस्तार कर डामरीकरण किया गया है, लेकिन यह सडक़ें दो साल भी नहीं टिक सकी हैं। वार्ड 50 के तिलक नगर की सडक़ जर्जर हो गई है। सडक़ पर कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस वजह से मार्ग से निकलने वाले राहगीरों, वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी परियोजना प्रसाशन द्वारा तिलक नगर से दानापानी तक सडक़ का निर्माण 29 दिसंम्बर 2016 को निजी ठेकेदार ने किया था।
दो साल बीतने के बाद ही सडक़ों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए। कोलार की ओर से आने वाले राहगीरों के मुताबिक हबीबगंज अण्डरब्रिज को जोडऩे वाला यह मुख्य मार्ग है। इस वजह से यह मार्ग सुबह से देर रात तक चलता है। इसके बाद भी इस मार्ग को दुरुस्त करने के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। गडढ़े में कई लोग गिर भी चुके हैं। राहगीरों का कहना है कि अगर समय रहते गडढ़े को नहीं भरा गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट जाती है।
जर्जर मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही से हादसों का डर
राहगीरों का आरोप है कि इस जर्जर हो चुके मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही होने से हादसों का डर हमेशा बना रहता है। जिसके कारण इस मार्ग से आने-जाने के लिए रहवासी कई बार सोचते हैं। अंधेरा होने से कई रहवासी इस रास्ते का उपयोग नहीं करते हैं।
2020 तक है सडक़ की गारंटी
सडक़ का निर्माण 29 दिसंम्बर 2016 को किया गया था और सडक़ की गांरटी 28 दिसंम्बर 2020 तक है। उसके बाद भी ठेकेदार द्वारा सडक़ का मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है।
हादसे का डर बना रहता है
मै एमपी नगर में प्राइवेट जॉब करता हूं। मैं हमेशा इसी सडक़ से आना जाना करता हूं। सडक़ में गडढ़े होने के कारण रात में हादसे का डर बना रहता है। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से समस्या दूगनी हो जाती है।
-श्यामू सिंह, राहगीर
सडक़ का मेंटनेंस कराएंगे
तिलक नगर से दानापानी की ओर जाने वाली सडक़ पर गडढ़े है तो संबधिंत अधिकारियों से बात कर सडक़ का मेंटनेंस करवाता हूं।
-जवाहर सिंह अधीक्षण यंत्री, सीपीए
Published on:
27 May 2018 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
