भोपाल

विंड पेटर्न बदलते ही बदला मौसम, ठंड से राहत पर धुंध ने मचाई आफत

Weather Update : लगातार 9 डिग्री के आसपास बने तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में शहर का तापमान 4.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री से बढ़कर 14 डिग्री जा पहुंचा।
less than 1 minute read
Weather Update
विंड पेटर्न बदलते ही बदला मौसम (Photo Source- Patrika)

Weather Update : एक पखवाड़े से ज्यादा समय के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सर्दी के दौर पर विराम लगा है। लगातार 9 डिग्री के आसपास बने तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को शहर का तापमान 4.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री से बढ़कर 14 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले 17 दिनों से लगातार तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ था।

पूर्वी हवा का असर

राजधानी में विगत 8 नवंबर से तापमान लगातार दस डिग्री से नीचे चल रहा था, इस दौरान तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ था। इससे सर्दी बढ़ गयी थी। पिछले चार दिनों से न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास था। विंड पैटर्न परिवर्तित होकर पूर्वी होते ही तापमान में साढ़े चार डिग्री की छलांग लगाई। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम 14 डिग्री रहा। अधिकतम सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। इस दौरान दिन में धुंध भी छाई रही।

इस तरह रहा तापमान

-20 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

-21 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

-22 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इसलिए तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विज्ञानी वीएस यादव का कहना है कि, तीन से चार दिन मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। इसका कारण यह है कि अभी अडंमान में एक सिस्टम बना हुआ है। इसके कारण नमी आने लगी है, साथ ही विंड पैटर्न भी पूर्वी हो गया है। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अभी आंशिक बादल रह सकते हैं, साथ ही रात में सर्दी का प्रभाव थोड़ा कम रहेगा। दिन के तापमान अभी इसी तरह बने रहेंगे।

Updated on:
25 Nov 2025 07:33 am
Published on:
25 Nov 2025 07:33 am