10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘SIR को गलत ठहराना कांग्रेस का दोहरा चरित्र’, सीएम मोहन यादव का राहुल गांधी पर हमला

CM Mohan Yadav Attack : सीएम मोहन यादव ने एसआईआर को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बोले- लोकतंत्र आरोपों से नहीं, तथ्यों और जनता के विश्वास से मजबूत होता है।
2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav Attack

मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो सोर्स: Mohan Yadav Facebook)

MP News : बिहार दौरे पर गए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां जनता अपने मताधिकार की ताकत से राजनीतिक दलों को सरकार और विपक्ष में बैठाती है। विपक्ष की भी ये जिम्मेदारी है कि, वो अपनी भूमिका का निर्वहन करे और जनादेश का सम्मान करे, लेकिन इसके बजाय राहुल गांधी और उनके साथी बार - बार देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।'

सीएम मोहन यादव का हमला

सीएम मोहन ने आगे कहा कि, 'जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां एसआईआर की प्रक्रिया को सही मानना और जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं है, वहां इस प्रक्रिया को गलत ठहराना कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। ये अत्यंत निंदनीय है। लोकतंत्र आरोपों से नहीं, तथ्यों और जनता के विश्वास से मजबूत होता है।

अपनी जिम्मेदारी समझें राहुल गांधी- मोहन यादव

इससे पहले मीडिया को दिए बयान में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा दिल्ली में किए जा रहे प्रदर्शन और राहुल गांधी द्वारा किए गए उसके समर्थन को लेकर कहा कि, जब जनता किसी को बहुमत देती है तो विपक्ष में रहने वाली पार्टी को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। सीएम मोहन यादव ने आरोप लगाया कि, राहुल गांधी और उनके सहयोगी दल के साथी देश भर अराजकता फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी केरल में अपने सहयोगी दल डीएमके का साथ छोड़ कर तमिलनाडु में थलपति विजय के साथ आ गए।

'जनता फिर करेगी भरोसा'

उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली में एक दल के वर्चस्व को तोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का विश्वास प्राप्त किया और अपनी सरकार बनाई। विपक्ष के लोगों को अपने अंदर झांकने की जरूरत है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जनता के विकास के लिए काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में जनता फिर से एनडीए पर भरोसा करेगी। आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को अपने परिवार के साथ बिहार के गयाजी में तर्पण करने पहुंचे हैं।