भोपाल

फिर बदलेगा मौसम, लगातार दो दिनों तक जोरदार बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा से अब प्रदेश में ठिठुराने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया। 20 दिसंबर के बाद सर्दी और बढ़ेगी। शुक्रवार को 14 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से कम रहा। राजगढ़, पचमढ़ी, उमरिया में रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया। बंद मशीन वाले राजगढ़ में पारा फिर सबसे कम 7 डिग्री बताया गया। शनिवार को राजधानी सहित कुछ शहरों में सुबह से बादल छाए हैं, हालांकि बारिश नहीं हुई है। इधर मौसम विभाग ने जल्द ही मौसम में बदलाव की बात कही है।

2 min read
Dec 16, 2023
rain_mp2.png
मौसम विभाग ने जल्द ही मौसम में बदलाव की बात कही

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा से अब प्रदेश में ठिठुराने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया। 20 दिसंबर के बाद सर्दी और बढ़ेगी। शुक्रवार को 14 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से कम रहा। राजगढ़, पचमढ़ी, उमरिया में रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया। बंद मशीन वाले राजगढ़ में पारा फिर सबसे कम 7 डिग्री बताया गया। शनिवार को राजधानी सहित कुछ शहरों में सुबह से बादल छाए हैं, हालांकि बारिश नहीं हुई है। इधर मौसम विभाग ने जल्द ही मौसम में बदलाव की बात कही है।

हवा के रुख पर निर्भर मौसम, कभी ठंडा-कभी गरम
इंदौर शहर के मौसम में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह और रात में अधिक ठंड का अहसास होता है, तो दिन में हल्की गर्मी रहती है। हवा की गति में बदलाव होता रहता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा।

जबलपुर में भी मौसम के कई रंग दिख रहे हैं। सुबह घना कोहरा छा रहा है। ग्वारीघाट पर तो इतना कोहरा रहा कि दृश्यता कम हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिसका असर मप्र में देखने को मिल रहा है। इसके कारण उत्तरी हवा के आने से तापमान में कुछ हद तक गिरावट आई है।

हालांकि एमपी का मौसम जल्द ही बदलनेवाला है। मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर से प्रदेश में एक साथ दो सिस्टम एक्टिव होंगे। इनका असर अगले दो दिनों में यानि 23 दिसंबर और 24 दिसंबर को देखने को मिलेगा। इससे राज्य के अधिकांश इलाकों में बरसात होगी। ज्यादातर जगहों पर हल्की बरसात होगी लेकिन कुछ जगहों पर जोरदार बारिश भी हो सकती है।

Published on:
16 Dec 2023 06:16 pm