2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छुट्टियों में बीत जाएगा एक चौथाई साल, 2024 में 96 दिन का सरकारी अवकाश

दिसंबर का महीना आधा बीत चुका है और इसी के साथ साल 2023 विदाई की बेला में है। विदा होते 2023 और नए साल 2024 के स्वागत की तैयारियां चल रहीं हैं। इस बीच नए साल यानि 2024 के लिए सरकारी अवकाश भी घोषित कर दिए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 16 Dec 2023, 5:26 PM IST

chutti_mp.png

2024 के लिए सरकारी अवकाश घोषित

दिसंबर का महीना आधा बीत चुका है और इसी के साथ साल 2023 विदाई की बेला में है। विदा होते 2023 और नए साल 2024 के स्वागत की तैयारियां चल रहीं हैं। इस बीच नए साल यानि 2024 के लिए सरकारी अवकाश भी घोषित कर दिए गए हैं।

2024 में शनिवार, रविवार सहित कई छुट्टियां पड़ रहीं हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी तौर पर अगले साल 96 दिन अवकाश रहेगा। इस प्रकार करीब एक चौथाई साल छुट्टियों में ही बीत जाएगा। कई विभागों में तो और भी अवकाश रहेंगे। नए साल में इंदौर के जिला कोर्ट में 96 दिन के अवकाश के अलावा ग्रीष्मकालीन अवकाश व शीतकालीन अवकाश भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें: जंगल में गूंज रही थी शावक के रोने की आवाज...

कोर्ट में नए साल के लिए मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर के रजिस्ट्रार जनरल ने छुट्टियां घोषित कर दी हैं। रजिस्ट्रार जनरल द्वारा घोषित छुट्टियों की लिस्ट में रविवार और शनिवार के अवकाश के साथ ही अन्य विशेष अवकाश भी शामिल किए गए हैं। इनके अलावा एमपी उच्च न्यायालय ने कोर्ट में दिए जानेवाले ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश की तिथियां भी जारी कर दी हैं।

रजिस्ट्रार जनरल ने मध्यप्रदेश की जिला न्यायपालिका के लिए 2024 के प्रस्तावित अवकाशों की सूची जारी की है। इसके अनुसार 2024 में जिला न्यायपालिका में 52 दिन रविवार,12 दिन तृतीय शनिवार और 32 दिन विभिन्न पर्व और त्योहारों के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा। इस प्रकार अगले साल 96 दिन अवकाश रहेगा।

इन अवकाशों के अलावा जिला न्यायपालिका में ग्रीष्मकालीन अवकाश 13 मई से 8 जून व शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान सिविल और दीवानी न्यायालयों में कामकाज नहीं होगा, लेकिन फौजदारी व अन्य न्यायालयों में कामकाज जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में दो दिन रहेंगे सीएम मोहन यादव पर नहीं जाएंगे घर!