भोपाल

WEATHER UPDATES: हर दिन एक डिग्री गिरेगा पारा, अगले सप्ताह परेशान करेगी ठंड

Weather Report- उत्तर भारत में हुई बर्फभारी के कारण अब मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह तापमान में गिरावट आने का अनुमान है...।

3 min read
Nov 25, 2019
weather alert
India Meteorological Department

भोपाल। उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ( IMD Alert ) ने आने वाले तीन दिनों तक बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। दो-तीन दिन में इसका असर मैदानी इलाकों में भी पड़ने के आसार हैं। इधर, मध्यप्रदेश में भी बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। 1 दिसंबर तक ज्यादातर जिलों में तापमान काफी कम हो जाएगा और कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मंगलवार-बुधवार को उत्तर भारत के पंजाब में बारिश और हिमाचल प्रदेश ( himachal pradesh ) में बारिश के साथ बर्फबारी और बारिश ( snowfall and rain ) की संभावना है। इसके बाद ठंड और अधिक बढ़ जाएगी। इसका असर मध्यप्रदेश में भी पड़ेगा। यहां हर दिन एक डिग्री की गिरावट का अनुमान है। 1 दिसंबर को ज्यादातर जिलों में तापमान 8 डिग्री से नीचे जाने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।

यहां सबसे कम तापमान
मध्यप्रदेश के बैतूल में पिछले एक माह से सबसे कम तापमान लगातार बना हुआ है। सोमवार सुबह भी बैतूल का तापमान 12 डिग्री से. दर्ज किया गया।

कहां कितना तापमान

पचमढ़ी (pachmarhi)
-पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तपमान 26 डिग्री पर है। 1 दिसंबर तक पहाड़ों की रानी पचमढ़ी का तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा, जबकि अधिकतम तापमान भी 23 डिग्री से नीचे चले जाएगा।

बैतूल (betul)
-बैतूल जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 1 दिसंबर को यहां का तापमान 8 डिग्री से नीचे चले जाएगा। सोमवार रात से ही लगातार एक डिग्री की गिरावट शुरू हो जाएगी।

खजुराहो (Khajuraho)
-विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो का तापमान फिलहाल 14 डिग्री है। मंगलवार से रोज एक डिग्री की कमी हो सकती है। 1 दिसंबर को न्यूनतम 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।

ग्वालियर (gwalior)
-ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमानम 29 डिग्री दर्ज किया गया। 1 दिसंबर तक यहां दो डिग्री तक तापमान कम हो जाएगा।

भोपाल (Bhopal)
-भोपाल में सोमवार को 16 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि 1 दिसंबर तक इसमें लगातार कमी का अनुमान है। 1 दिसंबर तक 14 डिग्री से नीचे तापमान होने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री से नीचे उतर सकता है।

जबलपुर (jabalpur)
-जबलपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रिकार्ड किया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक यहां 1 दिसंबर को न्यूनतम 13 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री से नीचे तापमान पहुंच जाएगा।

इंदौर (indore)
-एक दिसंबर को इंदौर का तापमान भी 13 डिग्री से कम हो जाएगा, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री से नीचे हो सकता है। फिलहाल सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया।

उमरिया (umaria)
-उमरिया में भी न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि 1 दिसंबर तक यहां भी 11 डिग्री से कम तापमान हो सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री से नीचे जा सकता है। फिलहाल सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।

शुष्क बना हुआ है प्रदेश का मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में काफी बढ़ गया था और शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से विशेष रूप से अधिक तापमान रहा, जबकि शहडोल, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहा। शेष संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहा। उधर, रात का तापमान काफी कम होने के कारण मध्यप्रदेश के कई लोग अलाव तापने लगे हैं, वहीं गर्म कपड़ों में ही बाहर निकल रहे हैं।

Must Read

Updated on:
03 Dec 2019 01:02 pm
Published on:
25 Nov 2019 07:03 pm