18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Updates: यहां पड़ेगा बर्फबारी का असर, बदलने वाला है मौसम

उत्तर भारत में बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश के कई जिलों में भी पड़ने वाला है, यहां का तापमान...।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 02, 2019

Weather Updates

Weather Updates


भोपाल। हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार हिमाचल प्रदेश के कई जिलों का तापमान माइनस में पहुंच गया है। 5 दिसंबर के बाद बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में भी पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम होने के बाद मध्यप्रदेश में भी तापमान गिरने लगा है। एक सप्ताह बाद मध्यप्रदेश में भी दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो जाएगा और कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी।

कोहरा छाया, अब बारिश की बारी
ग्वालियर जिले में कोहरा छाने लगा है, वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि 5 दिसंबर से पांच दिनों तक बारिश के भी आसार बन रहे हैं। कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

-जबलपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री है, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। यहां का अधिकतम तापमान 28 से नीचे आने लगा है। जबकि इस सप्ताह दो-तीन दिनों तक यहां भी कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

-पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री पर बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होती जा रही है। फिलहाल यहां बारिश और कोहरे के आसार नहीं हैं।

-बैतूल जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री है। पांच और छह दिसंबर को यहां बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। इसके कारण तापमान में और अधिक गिरावट आ जाएगी।

-भोपाल में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर है, जबकि न्यूनतम तापमान में ही दो डिग्री की गिरावट इस सप्ताह हो सकती है। जबकि अधिकतम तापमान में विशेष सुधार नहीं हो रहा है। मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

-इंदौर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री है। 5 दिसंबर से यहां बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। यह क्रम चार पांच दिनों तक चलता रहेगा। बादल और बारिश के कारण मौसम में अचानक ठंड बढ़ जाएगी।

-उज्जैन में भी न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री है। जो इस सप्ताह और गिरेगा। जबकि 7 दिसंबर से चार पांच दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश की भी संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों का कैसा था मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन, ग्वालियर, सागर और इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे होशंगाबाद संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक, भोपाल, उज्जैन, रीवा और चंबल संभागों के जिलों ें सामान्य से विशेष रूप से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे। प्रदेश में सबसे कम तापमान 12 डिग्री बैतूल और ग्वालियर में दर्ज किया गया।

यहां छाया कोहरा
प्रदेश के नीमच, मंदसौर, रतलाम, ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कहीं कहीं कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह कोहरा मंगलवार तक रह सकता है।

यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के छह जिलों में बारिश हो सकती है। इसमें टीकमगढ़, छतरपुर, धार, गुना, रतलाम और उज्जैन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इन जिलों में हल्की बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि बाकी जिलों का मौसम शुष्क रहेगा।

Must Read

weather Updates: यहां पड़ेगा बर्फबारी का असर, बदलने वाला है मौसम
मौसम विभाग ने बताया कहां-कहां पड़ेगी ज्यादा ठंड, देखें weather report
Weather Updates: मौसम में हो रहा है बदलाव, 5 राज्यों में सबसे कम हुआ तापमान
WEATHER UPDATES: हर दिन एक डिग्री गिरेगा पारा, अगले सप्ताह परेशान करेगी ठंड