भोपाल

Weather Report: 2 साल का रेकॉर्ड टूटा, तीन-चार दिन तक अब होती रहेगी रुक-रुककर बारिश

Weather Report: 31 दिनों में 582 मिमी की भारी-भरकम जलराशि बरसाकर विदा हो गया। सम विशेषज्ञों ने तीन-चार दिन रुक-रुककर बारिश का अनुमान व्यक्त किया
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2019, 11:37 AM IST
Weather Report:  2 साल का रेकॉर्ड टूटा, तीन-चार दिन तक अब होती रहेगी रुक-रुककर बारिश
Weather Report: 2 साल का रेकॉर्ड टूटा, तीन-चार दिन तक अब होती रहेगी रुक-रुककर बारिश

भोपाल. ( Weather Report ) 31 दिनों में 582 मिमी की भारी-भरकम जलराशि बरसाकर अगस्त महीना विदा हो गया। राजधानी में बारिश का दो साल का रेकॉर्ड इस महीने टूट गया। महीने के आखिरी दिन धूप खिली रही, कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई, लेकिन बारिश दर्ज नहीं की गई।

मौसम विशेषज्ञों ( weather department ) ने तीन-चार दिन रुक-रुककर बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। शहर में शनिवार को दिन की शुरुआत तो बादलों के बीच हुई, लेकिन इसके बाद धूप निकलती रही। शाम को दिन का अधिकतम तापमान शुक्रवार की अपेक्षा 0.8 डिग्री बढकऱ 30.3 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया।

रात 1 बजे: गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश

शनिवार देर रात एक बजे गरज-चमक के साथ शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक एसके नायक का कहना है कि 48 घंटों में नया सिस्टम बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में बनेगा। चूंकि यह उत्तर की ओर है। नया सिस्टम टर्फ को नीचे खींचेगा। इससे चार-पांच दिनों में प्रदेश में बारिश का सिलसिला चलता रहेगा।

2016 में हुई थी सबसे अधिक बरसात

2019 में शहर पर मानसून मेहरबान है, अगस्त महीना आधा बीतने तक ही आंकड़ा सामान्य कोटे से ऊपर पहुंच चुका है। वहीं आगामी दिनों में लगातार अच्छी बारिश की उम्मीद है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसके नायक ने बताया कि मानसून पैटर्न बदल रहा है, अब मानसून सितम्बर तक सक्रिय रह रहा है वहीं एक्सट्रीम इवेंट भी ज्यादा हो रहे हैं, ऐसे में एक या दो सिस्टम भी अच्छी बरसात करा गए तो 2014 के आंकड़े तक भी आंकड़ा पहुंच सकता है। गौरतलब है कि 2016 में कुल 1431.5 मिमी बरसात दर्ज की गई थी जो पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा है।

वर्ष - मानसून की कुल बारिश

2008 - 695.9
2009 - 862.2
2010 - 597.7
2011 - 1230.9
2012 - 1191.9
2013 - 1320.5


2014 - 759
2015 - 164.5
2016 - 1431.5
2017 - 729.8
2018 - 806.5

Published on: