4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां दिखेगी उत्तराखंड के गंगोत्री मंदिर की झलक, परिवार संग विराजेंगे भगवान गणेश

ganesh chaturthi 2019: गणेश उत्सव की तैयारी: झांकी में पर्यावरण संरक्षण के लिए आरती के बाद बांटे जाएंगे पौधे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 29 Aug 2019, 8:38 AM IST

यहां दिखेगी उत्तराखंड के गंगोत्री मंदिर की झलक, परिवार संग विराजेंगे भगवान गणेश

यहां दिखेगी उत्तराखंड के गंगोत्री मंदिर की झलक, परिवार संग विराजेंगे भगवान गणेश

भोपाल. गणेश उत्सव में इस बार न्यू मार्केट में उत्तराखंड के प्रसिद्ध गंगोत्री मंदिर की झलक दिखाई देगी। इस बार न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ गणेश उत्सव समिति की ओर से गंगोत्री मंदिर की झांकी सजाई जा रही है। इस झांकी का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है। इसे प. बंगाल के कलाकार तैयार कर रहे हैं। झांकी की लागत करीब छह लाख रुपए हैं।

MUST READ : गणेश चतुर्थी कब है और कैसे करें पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ध्यान


इस झांकी में भगवान गणेश अपने परिवार के साथ विराजमान होंगे। गणेशजी के साथ-साथ रिद्धि सिद्धि, शुभ लाभ भी रहेंगे। इस झांकी की ऊंचाई 65 फीट रहेगी। आयोजक मनोज गुरवानी और संयोजक विकास जोगी ने बताया कि पंडाल के अंदर देश के विभिन्न स्थानों के प्रसिद्ध गणेश मंदिरों की झलक भी श्रद्धालु देख सकेंगे। प्रतिमा का शृंगार इंदौर से लाया जा रहा है। इस झांकी का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। झांकी में सेवादार भी मौजूद रहेंगे।

MUST READ : Ganesh mp3 Songs: गणेश भगवान का सुपरहिट DJ सांग और भजन- देखें पूरी लिस्ट

श्रद्धालुओं को करेंगे स्वच्छता के लिए जागरूक


सचिव अजय देवनानी ने बताया कि झांकी स्थल पर स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाएगा। श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता और पर्यावरण को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके लिए दर्शनार्थियों से कहा जाएगा कि वे पॉलीथीन के बजाए कागज के बैग का इस्तेमाल करे। साथ ही आरती के बाद दर्शनार्थियों को यहां से पौध वितरण किया जाएगा।

06 लाख की लागत से तैयार हो रही झांकी
65 फीट होगी
झांकी की ऊंचाई
बंगाली कलाकार बना रहे पंडाल
इंदौर से लाया जा रहा प्रतिमा का शृंगार
सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे

बजरंग दल देगा समझाइश, शराब पीकर प्रतिमाएं स्थापित और विसर्जित न करें


गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज करेगा आयोजन
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज युवा मंडल द्वारा तुलसी नगर स्थित महर्षि गौतम भवन में दस दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। युवा सचिव आयुष उपाध्याय ने बताया कि इसके लिए गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के युवा मंडल द्वारा रविवार को समाज के महर्षि गौतम भवन में बैठक का आयोजन किया गया है। गणेश उत्सव में होने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

MUST READ : 2016 के बाद सबसे ताकतवर बना मानसून, भारी बारिश की चेतावनी!

कुशवाहा समाज के लोग बनाएंगे प्रतिमाएं


प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रांतीय पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे गणेश उत्सव पर समाज के परिवार अपने-अपने घरों में गणेशजी की मिट्टी की प्रतिमाएं स्वयं बनाएंगे और विसर्जन भी घरों के बगीचे में किया जाएगा।
इस मौके पर नारायण सिंह कुशवाहा, रामविश्वास कुशवाहा, भास्कर वर्मा, अशोक चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।