भोपाल

Weather Update : भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 18 जिलों में भारी बारिश का चेतावनी, बिजली गिरने की भी संभावना

Weather Update : आगामी 24 घंटों के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत सूबे के 18 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2024, 4:26 PM IST
Weather Update

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश का दौर जारी है। हालात ये हैं कि कई नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि कई जगहों पर जलभराव के हालात हैं। इस बीच आज बुधवार को आगामी 24 घंटों के लिए भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत सूबे के 18 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा सूबे के रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भी गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है तो कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, देवास, खरगोन, खंडवा,कटनी, आगर-मालवा, राजगढ़, झाबुआ, बड़वानी, रायसेन और डिंडौरी जिले शामिल हैं।

बीते 24 घंटों का हाल

प्रदेश में मानसून का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से मंगलवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई। मंगलवार को भोपाल, बैतूल धार, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, नर्मदापुरम, रायसेन, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी और बालाघाट में तेज बारिश दर्ज की गई।

Updated on:
17 Jul 2024, 4:26 PM IST
Published on: