भोपाल

पश्चिमी विक्षोभ पलटेगा मौसम, 15-16 और 17 जनवरी को होगी तेज बारिश

MP weather: एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बर्फबारी, कोहरा, बारिश की संभावना है। इसके कारण यहां भी नमी के कारण हल्के बादल छा सकते हैं....

less than 1 minute read
Jan 13, 2026
Western Disturbance (Photo Source - Patrika)

MP weather: मौसम का रुख कभी नरम तो कभी गरम बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत है, लेकिन रात में ठंडक बनी हुई है। अगले दो दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है, लेकिन 15 जनवरी के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बर्फबारी, कोहरा, बारिश की संभावना है। इसके कारण यहां भी नमी के कारण हल्के बादल छा सकते हैं, वहीं 17-18 जनवरी के आसपास एक बार फिर तापमान में गिरावट से मौसम सर्द हो सकता है। इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है।

पिछले तीन चार दिन से तापमान भी स्थिर बने हुए हैं। इसके कारण तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं हो रहा है। बीते दिन अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में रविवार के मुकाबले एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, वहीं अधिकतम तापमान यथावत रहा है।

ये भी पढ़ें

गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पट्टा ! जमीनी हकीकत अलग

पश्चिमी विक्षोभ से आ सकता है बदलाव

मौसम विज्ञानी का कहना है कि अभी मौसम शुष्क रहने की संभावना है, साथ ही तापमान भी इसी तरह से रहेगा। हवा का रुख उत्तरी है, लेकिन हवा ज्यादा सर्द और तेज नहीं है। 15 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। इसके कारण बर्फबारी साथ ही उत्तरी हिस्से में बादल, बूंदाबांदी की भी स्थिति बन सकती है। 15-16 और 17 जनवरी को तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है। इसके गुजरने के बाद सर्द हवा के प्रवेश से तापमान में गिरावट की संभावना बन सकती है।

पिछले एक सप्ताह से कैसा रहा तापमान

6 जनवरी- 3.8 डिग्री सेल्सियस

7 जनवरी- 8.4 डिग्री सेल्सियस

8 जनवरी- 19 डिग्री सेल्सियस

9 जनवरी- 8 डिग्री सेल्सियस

10 जनवरी- 7.2 डिग्री सेल्सियस

11 जनवरी- 8 डिग्री सेल्सियस

12 जनवरी- 9 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें

एमपी में बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, ’28 गांवों’ से ली जा रही जमीन

Published on:
13 Jan 2026 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर