भोपाल

भाजपा में इन दिग्गजों का नाम तय! जानिये कहां से कौन उतर सकता है मैदान में…

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन...

2 min read
Mar 20, 2019
भाजपा में इन दिग्गजों का नाम तय! जानिये कहां से कौन उतर सकता है मैदान में...

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर हो रही तैयारियों के बीच दोनों ही पार्टियों की कुछ सीटें संशय में फंसती दिख रहीं हैं।

वहीं सीटों के मंथन के लिए बैठकों का दौर जारी है, लेकिन जानकारों की मानें तो चयन को लेकर ज्यादा परेशानी भाजपा में है।

इन्हीं सब के बीच लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने इंदौर में स्पीकर सुमित्रा महाजन और जबलपुर में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का नाम सिंगल उम्मीदवार के रूप में तय किया है।

विदिशा सीट का फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। भाजपा 24-25 मार्च को प्रदेश के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है।

मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में कोई अहम निर्णय नहीं हो सका। बैठक में मौजूद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विदिशा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की सीट रही है।

बेहतर हो कि इस पर प्रत्याशी का निर्णय केंद्र ही करे। इसके बाद प्रदेश की बाकी सीटों पर बनाए गए नामों के पैनल की सूची लेकर राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे दोपहर में दिल्ली रवाना हो गए।


नेता पुत्र-पुत्री की दावेदारी...
ने ता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव और पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन की पुत्री मौसम बिसेन भी दावेदारी करने पहुंचे। अभिषेक ने मीडिया से कहा, मैं नेता पुत्र नहीं कार्यकर्ता के रूप में टिकट मांग रहा हूं।

मौसम ने कहा, वे गौरीशंकर बिसेन की बेटी नहीं भाजपा की बेटी हैं। संगठन मेरे काम को देखकर निर्णय ले। सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक का नाम तीन सीटों से तो मौसम का नाम एक सीट से पैनल में भेजा गया है।


अंदर बैठक, बाहर प्रदर्शन...
भा जपा कार्यालय में अंदर बैठक चल रही थी तो बाहर विरोध हो रहा था। राजगढ़ से आए कार्यकर्ताओं ने सांसद रोडमल नागर का टिकट काटने की मांग की।

किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रवीश चौहान ने दावा किया कि यदि साधना ङ्क्षसह को विदिशा से टिकट दिया गया तो वे उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। रवीश ने कहा, अगर शिवराज विदिशा से चुनाव लड़ेंगे तो उनका विरोध नहीं होगा।

सिफारिश नहीं करेगी समिति...
बैठक में तय हुआ कि पैनल में वर्तमान सांसद का नाम शामिल किया जाए, लेकिन इसमें विदिशा, खजुराहो, देवास-शाजापुर और बैतूल सीट शामिल नहीं है। वहीं निर्णय हुआ कि किसी भी विधायक को सांसद का टिकट दिलाने की सिफारिश समिति नहीं करेगी। दावेदारों की स्थिति यह है कि 26 सीटों में कुछ जगहों पर पैनल में 10-12 नाम रखे हैं।

Published on:
20 Mar 2019 11:51 am
Also Read
View All