भोपाल

आधी रात को होटल के कमरे में पति को ब्लेड मारकर पत्नी फरार, मचा हड़कंप

Bhopal News : गनीमत रही कि, हमले में पति को मामूली चोट लगी है, जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

2 min read
होटल के कमरे में पति को ब्लेड मारकर पत्नी फरार (Photo Source- Patrika)

Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरे दंपति के बीच किसी बात को लेकर शुरु हुए विवाद में पत्नी युवक पर धारदार चीज से हमला कर भाग निकली। ताया जा रहा है कि, हमला ब्लेड से किया गया है। हालांकि, गनीमत रही कि, हमले में पति को मामूली चोट लगी है, जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पिपलानी पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 30 साल वर्षीय ललित राजपूत पिता हाकम सिंह निवासी पिपलानी के गोपाल नगर ता कहने वाला है। पुणे की आईटी कंपनी में नौकरी करता है। खंडवा निवासी देनंदनी तोमर से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। देनंदनी शाजापुर के जिला अस्पताल में बतौर नर्स कार्यरत है। पिछले सालों में कुछ समय तक दोनों लिव-इन में रहे। लेकिन जब ललित शादी से मुकर गया तो देनंदनी ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ और मई 2025 में आर्य समाज मंदिर में उनकी शादी हुई।

ये भी पढ़ें

टक्कर के बाद सड़क पर चार पलटी खाई भाजपा नेता की कार, मची चीख पुकार

होटल में रुकी थी देनंदनी

फिलहाल ललित भोपाल में रहता है, जबकि देनंदनी शाजापुर में ही रहती है। दोनों के बीच साथ रहने का विवाद है। ललित का कहना है कि उसकी पत्नी साथ रहना नहीं चाहती, जबकि देनंदनी का आरोप है कि पति उसे साथ में नहीं रखना चाहता है। शनिवार केा देनंदनी तोमर ललित से मिलने भोपाल आई थी। ललित ने उसे आनंद नगर के कोमल पैलेस होटल में रुकवा दिया था।

युवक अस्पताल में भर्ती

देर रात दोनों के बीच में जमकर विवाद हुआ। रविवार सुबह 7 बजे के करीब जब ललित की नींद खुली, तो नाराज पत्नी ने ब्लेड से उसके हाथ और पेट में हमला किया। इसके बाद वह बाथरुम में छिप गया, तो पत्नी ने वहां पहुंचकर कांच का ग्लास सिर पर मारकर घायल कर दिया। बाद में ललित अस्पताल में भर्ती हुआ और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

Published on:
09 Mar 2026 07:56 am
Also Read
View All

अगली खबर