भोपाल

फिर बदलने वाला है मौसम, इस दिन हो सकती है जोरदार बारिश

ाजधानी समेत पूरे मध्यप्रदेश में मौसम के तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। लोग गर्मी से परेशान दिखे। यही हाल आज शनिवार को भी है। दिन चढ़ते-चढ़ते धूप की तेजी से लोग परेशान दिखे। अब मौसम विभाग मौसम बदलने की बात कही है। जल्द ही भोपाल समेत मध्यप्रदेश की फिजाओं में ठंडक घुल जाएगी। विभाग ने दो दिन बाद प्रदेशभर में बारिश की भविष्यवाणी की है।

2 min read
Nov 05, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को तापमान में उछाल दर्ज किया गया। पारा चढ़ा तो लोग भी गर्मी से परेशान नजर आए। अब तक मौसम में ठंड का अहसास नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक दिन और रात के तापमान में यही स्थिति रहने वाली है। वहीं विभाग का कहना है कि दो दिन बाद जब हिमालय से आने वाली हवाएं गुजर जाएंगी, तो मौसम फिर करवट लेगा। 7 नवंबर से हल्की ठंड का एहसास हो सकता है, तो 8 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

चढ़ा दिन का पारा
मध्यप्रदेश में करीब एक सप्ताह बाद दिन का पारा सामान्य से काफी ऊपर रहा। भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, उज्जैन, दमोह और सागर में यह 33 डिग्री से ऊपर रहा। 24 घंटे पहले तक यह 32 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया था। इंदौर में पारा 32 डिग्री के ऊपर रहा, तो सबसे कम सिवनी में सिवनी में 27 डिग्री दर्ज किया गया।

रात का पारा भी उछला
मौसम विभाग के मुताबिक रात के पारे में भी उछाल दर्ज किया गया है। भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, सतना, सिवनी और सीधी में यह 16 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया। अभी तक यह 14 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा था।

सीजन की पहली बारिश की संभावना जल्द
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पाकिस्तान से आने वाली हवाएं मैदानी इलाकों में प्रवेश करेंगी। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार बनना शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 8 नवंबर तक यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तरप्रदेश से सटे मध्यप्रदेश के इलाकों में ज्यादा होगा। इस कारण ग्वालियर में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। वहीं इंदौर और भोपाल में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

सिस्टम के जाते ही ठंड बढ़ जाएगी
पाकिस्तान की हवाओं के आने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। अभी इसका असर दो दिन तक रहेगा। इनके जाने के बाद तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इसके बाद ही ठंड अपना असर दिखाना शुरू करेगी। मध्यप्रदेश में दिसंबर से ठंड का कहर शुरू हो जाएगा। यह करीब तीन महीने फरवरी तक रहेगा।

यहां दिन का तापमान रहा सबसे ज्यादा

























शहरतापमान (डिग्री सेल्सियस में)
दमोह35.5
रतलाम

34.5


भोपाल34.2
नर्मदापुरम34.2

यहां रात में बढ़ गई गर्मी

























शहरतापमान (डिग्री सेल्सियस में)
नरसिंहपुर21.0
सिवनी19.0
सागर18.3
सीधी18.0
Updated on:
05 Nov 2022 01:15 pm
Published on:
05 Nov 2022 01:13 pm
Also Read
View All