भोपाल

ट्विशा केस में गवाह के साथ मारपीट, समर्थ के दोस्तों पर आरोप, VIDEO VIRAL

Twisha Sharma case: वीडियो में मामले में मुख्य गवाह के साथ कुछ लोग मारपीट और गुंडागर्दी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहे लोग ट्विशा के पति समर्थ सिंह के दोस्त बताए जा रहे हैं।
2 min read
Jun 01, 2026
Twisha Sharma case
Twisha Sharma case (फोटो- Patrika.com)

Twisha case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले (Twisha Sharma case) में एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस वीडियो में मामले में मुख्य गवाह के साथ कुछ लोग मारपीट और गुंडागर्दी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गवाह का आरोप है कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह (Samarth Singh)के दोस्त और उसके साथियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। यह वीडियो 30 मई का बताया जा रहा है। गवाह ने कटारा हिल्स पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ये वीडियो सामने आने के बाद अब कई सवाल खड़े होना शुरू हो गए है। ऐसा इसलिए क्योंकि गवाह की शिकायत के अनुसार उन्हें समर्थ सिंह के दोस्तों द्वारा गवाही नहीं देने और जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ कर रहे मारपीट

बता दें कि, ट्विशा शर्मा मामले (Twisha Sharma death case) में गवाह नीरज दुबे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। नीरज का आरोप है कि कुछ युवकों पर मारपीट करने और गवाही नहीं देने की धमकी। उन्होंने आरोप लगाया कि त्विशा के पति समर्थ सिंह के दोस्त संदीप भट्टाचार्य ने कई और लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। इससे जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जहां कुछ लोग एक व्यक्ति के गुंडागर्दी और मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। मामले में गवाह नीरज ने पुलिस को की अपनी शिकायत बताया कि 4 से 5 बदमाशों ने घेरकर मारपीट की। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि 'तू इस मामले में गवाह क्यों बन रहा है?' नीरज ने बताया की उन्हें लगातार मामले में गवाही नहीं देने का दबाव बनाया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हमलावरों में से एक के पास हथियार के रूप में डंडे भी थे।

गिरिबाला के घर के पास हुई घटना?

यह घटना 30 मई की बताई जा रही है। नीरज ने बताया कि पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर के पास ही उनकी सांची पार्लर शॉप है। यह मारपीट की घटना उसी शॉप के आसपास की बताई जा रही है जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद नीरज दुबे ने तुरंत कटारा हिल्स पुलिस थाने पहुंचकर में शिकायत दर्ज कराई। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले लोग आरोपी समर्थ सिंह के दोस्त है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने वीडियो और नीरज दुबे की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

12 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

नोएडा की रहने वाली ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के वकील बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। महज चंद माह बाद ही 12 मई 2026 की रात को ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ट्विशा अपने ससुराल के टेरेस पर फंदे से लटकी मिली थी। गिरिबाला और समर्थ सिंह रात को ही एम्स भोपाल लेकर पहुंचे, जहां ट्विशा को मृत घोषित कर दिया गया था।

Updated on:
01 Jun 2026 09:53 pm
Published on:
01 Jun 2026 06:26 pm