भोपाल

महिला का हमदर्द बन रिश्तेदार ने बढ़ाईं नजदीकियां, झांसा देकर किया रेप

राजस्व विभाग इंदौर में पदस्थ महिला से रिश्तेदार ने किया रेप..शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार....
2 min read
Mar 18, 2022
bhopal_rape.jpg

भोपाल. इंदौर में राजस्व विभाग में पदस्थ एक महिला कर्मचारी ने भोपाल के मिसरोद थाने में अपने ही एक रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि रिश्तेदार ने पहले तो उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ रेप किया। अब आरोपी शादी की बात से मुकर गया है जिसके बाद महिला ने थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

हमदर्द बन रिश्तेदार ने लूटी आबरू
मिसरोद थाने के अंतर्गत रहने वाली साक्षी (बदला हुआ नाम) इंदौर में राजस्व विभाग में पदस्थ है। साक्षी का पति से विवाद चल रहा है और दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। उसका भाई भोपाल में रहता है जिससे मिलने के लिए वो लगभग हर वीकेंड पर इंदौर से भोपाल आती है। साक्षी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके रिश्तेदार अमन वर्मा को इस बात की जानकारी थी कि उसका पति से विवाद चल रहा है और दोनों तलाक लेने वाले हैं। इसी बात का फायदा उठाकर अमन ने हमदर्द बनकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और कहा कि वो भी अपनी पत्नी से खुश नहीं है और उसे तलाक देना चाहता है। पत्नी को तलाक देने के बाद वो उससे शादी कर लेगा। साक्षी अमन की बातों में फंस गई और शादी के लिए हां कर दी। साक्षी ने बताया कि शादी के लिए हां करने के बाद एक दिन अमन उसे अपने साथ एक घर में ले गया जहां उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। फिर जब भी वो इंदौर से भोपाल आती तो अमन उसे कमरे पर ले जाता और उसके साथ संबंध बनाता था।


शादी का दबाव बनाया तो किया इंकार
बीते दिनों साक्षी (बदला हुआ नाम) ने जब शादी करने के लिए अमन पर दबाव बनाया तो अमन शादी करने से मुकर गया और साफ इंकार कर दिया। साक्षी ने ये भी आरोप लगाया है कि अमन ने उससे कई बार पैसे भी लिए वो कभी खुद के खाते में पैसे डलवाता था तो कभी अपने दोस्त के खाते में। अब जब अमन ने साक्षी से शादी करने से इंकार किया तो साक्षी ने मिसरौद थाने में आरोपी अमन के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Published on:
18 Mar 2022 04:27 pm