6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में 40 हजार करोड़ की लागत बनेंगे 4 कॉरिडोर, सड़क परिवहन मंत्रालय से मिली मंजूरी

MP Road Projects: मध्यप्रदेश में सड़क नेटवर्क को नई रफ्तार मिलने वाली है। 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं से 1579 KM सड़कें विकसित होंगी, चार बड़े कॉरिडोर प्रदेश की कनेक्टिविटी बदलेंगे।
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Oct 06, 2026

mp road projects 40000 crore budget for four corridors

MP Road Projects: 40 हजार करोड़ की लागत बनेंगे 4 कॉरिडोर (फोटो सोर्स-Magnific)

MP Road Projects: प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वार्षिक योजना 2026-27 में मप्र के लिए कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें मप्र में 40 हजार करोड़ से 1579 किमी की विभिन्न परियोजनाओं पर काम होंगे। वार्षिक योजना के तहत चार प्रमुख कॉरिडोर पर करीब 33,155 करोड़ रुपए खर्च होंगे और इनकी कुल लंबाई 1066 किमी होगी। सबसे बड़ा हिस्सा अटल प्रगति पथ का है। 414.97 किमी लंबे इस कॉरिडोर में 11,301 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं भोपाल-सागर-कुरवाई-उत्तरप्रदेश एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर 330 किमी का होगा, जिस पर 6600 करोड़ रुपए और 200 किमी के जबलपुर-रायपुर कॉरिडोर की लागत 8500 करोड़ रुपए बताई गई है।

शहरों की भी सड़कें सुधरेंगी

वन टाइम इम्पूवमेंट यानी ओटीआइ के तहत 84 किमी सड़क सुधार कार्य होंगे। इनकी लागत 624 करोड़ रुपए है। खरगोन-बिस्तान, नागौद, पवई, अमानगंज, बुढ़ार, उमरिया, जीरापुर, खिलचीपुर, सिरोंज, मकसूदगढ़ और ब्यावरा समेत कई शहरी हिस्से इस सूची में हैं। शहडोल और डिंडोरी-मंडला क्षेत्र के सड़क हिस्से भी कार्य किए जाएंगे।

मुरैना-सबलगढ़ बनेगा 4 लेन

एनएच-552ई के मुरैना-सबलगढ़ खंड को 72 किमी में 4 लेन पीएस करने की योजना है। जिसकी लागत 2350 करोड़ रुपए है। बता दें, जौरा से मुरैना तक का काम पहले ही स्वीकृत है, जबकि शेष बचे हिस्से को अटल प्रगति पथ में लिया जाएगा। अटल पथ राजस्थान के कोटा से होकर उत्तरप्रदेश के इटावा तक रहेगा।

बायपास से दो शहरों को राहत

अंजड़-बड़वानी में 20 किमी का नया 2 लेन पीएस बाईपास 272 करोड़ रुपए में और ओरछा में 20 किमी का बायपास 291 करोड़ रुपए में बनाया जाएगा। दोनों परियोजनाएं नए निर्माण के रूप में सूचीबद्ध हैं।

318 किमी सड़कें होंगी चौड़ी

प्रदेश में छह प्रमुख सड़क खंडों को 2 लेन पीएस में चौड़ा किया जाएगा। कुल लंबाई 318 किमी और लागत 3532 करोड़ रुपए है। इसमें नैनपुर-बालाघाट, बैतूल-पतवाड़ा, महाराष्ट्र सीमा-बुरहानपुर, धार-गुजरी, सिंगरौली-चित्रांगी-बड़गवां और मिहोना-सेवढ़ा खंड शामिल हैं।

ये चार बड़े कॉरिडोर

  1. भोपाल-इंदौर कॉरिडोर - 121 किमी- 6754 करोड़
  2. अटल प्रगति पथ - 414.97 किमी - 11,301 करोड़
  3. 3 भोपाल-सागर-कुरवाई-यूपी - 330 - 6600
  4. 4 जबलपुर-रायपुर कॉरिडोर - 200 किमी - 8500 करोड(चारों कॉरिडोर कुलः 1065.97 किमी, 33,155 करोड़ खर्च।)

अन्य बड़ी परियोजनाएं

मुरैना-सबलगढ़ः 72 किमी, 2350 करोड़
अंजड़-बड़वानी बाईपासः 20 किमी, 272 करोड़
ओरछा बायपासः 20 किमी, 291 करोड़
2 लेन पीएस चौड़ीकरण: 318 किमी, 3532 करोड
ओडीआइ सुधार कार्यः 84 किमी, 624 करोड़

यहां बड़े सड़क खंड

सड़क खंड - लंबाई - लागत (करोड़ में)
नैनपुर-बालाघाट - 66 - 878
बैतूल-पतवाड़ा - 65 - 570
धार-गुजरी - 52 - 460
सिंगरौली-चित्रांगी और बड़गवां - 61.99
मिहोना-सेवढ़ा - 45 - 400